दिल्ली अग्निकांड में होटल मालिक ने किया खुलासा- ‘मैं नहीं देखता था काम’, बताया किस तरह होटल बना मौत का जाल

दिल्ली अग्निकांड में होटल मालिक ने किया खुलासा- ‘मैं नहीं देखता था काम’, बताया किस तरह होटल बना मौत का जाल

Delhi Fire: दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद होटल के मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पुलिस पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार लवकेश ने दावा किया है कि वह खुद गेस्ट हाउस का रोजमर्रा का कामकाज नहीं देखते थे और इस मामले में उन्होंने दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने होटल संचालन में लापरवाही को लेकर भी बहुत खुलासे किए हैं। उन्होंने, किस तरह होटल में बदलाव करवाए गए और कैसे होटल मौत का जाल बना, सब बताया है।

क्षमता से कहीं ज्यादा लोगों को ठहराया गया था

जांच में सामने आया है कि फ्लोरिश स्टेज गेस्ट हाउस अपनी तय क्षमता से करीब चार गुना ज्यादा लोगों को ठहराकर चलाया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार इमारत में जितने लोगों के रुकने की अनुमति थी, उससे कहीं ज्यादा मेहमान वहां मौजूद थे। ऐसे में आग लगने के बाद हालात और बिगड़ गए। बड़ी संख्या में लोगों के फंसे होने के कारण रेसक्यू ऑपरेशन भी काफी मुश्किल हो गया और कई लोगों को समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका।

नोट- यह खबर अपडेट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *