सीतापुर में छात्र ने प्रधानाचार्य पर मारपीट का आरोप लगाया:परीक्षा में कॉपी छीनने, थप्पड़ मारने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सीतापुर में छात्र ने प्रधानाचार्य पर मारपीट का आरोप लगाया:परीक्षा में कॉपी छीनने, थप्पड़ मारने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र स्थित गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र ने प्रधानाचार्य पर मारपीट और दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। छात्र ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद शिक्षण संस्थान में चर्चा का माहौल बना हुआ है। छात्र यश मिश्रा ने अपने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि वह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक ऐलिया में अध्ययनरत है। आरोप है कि 13 मई 2026 को वह अपनी कक्षा में मौजूद था और परीक्षा के दौरान अपनी उत्तर पुस्तिका में लिख रही था। इसी दौरान उसने समय पूछने के लिए पीछे बैठे छात्र से समय पूछने के लिए मुड़ा था। कुछ देर बाद प्रधानाचार्य हरिओम वर्मा कक्ष में पहुंचे और बिना किसी स्पष्ट कारण के उसकी कॉपी छीन ली। छात्र का आरोप है कि विरोध करने पर प्रधानाचार्य ने उसे थप्पड़ मारते हुए अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने पत्र में कहा है कि इस घटना से वह मानसिक रूप से काफी आहत और परेशान है। उसने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य का व्यवहार अपमानजनक था, जिससे उसे भय और तनाव का सामना करना पड़ रहा है। छात्र ने यह भी कहा कि घटना के समय वहां अन्य छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे, जो पूरे मामले के गवाह हैं। शिकायती पत्र में छात्र ने दावा किया है कि कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी पूरी घटना कैद हुई है। उसने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं छात्र की शिकायत के बाद पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *