इटावा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत; गोद में बैठा 9 माह का मासूम बचा, VIDEO आया सामने

इटावा में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:महिला की मौत; गोद में बैठा 9 माह का मासूम बचा, VIDEO आया सामने

इटावा में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान महिला की गोद में मौजूद नौ माह का मासूम बच्चा सुरक्षित बच गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी दुर्घटना कैद हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के आमरी गांव निवासी 25 वर्षीय शरीफ खां अपनी 21 वर्षीय पत्नी संगीता और नौ माह के बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बताया गया कि दंपती संगीता के मायके पिपरैंदी गांव से वापस अपने गांव जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा गुरुवार को जसवंतनगर क्षेत्र के जमुना बाग गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। CCTV में कैद हुई पूरी घटना घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में बाइक सड़क किनारे चलती दिखाई दे रही है। तभी पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। कुछ ही देर में पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में महिला को मृत घोषित किया पुलिस दोनों घायलों को एम्बुलेंस से जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. विकास अग्निहोत्री और महिला चिकित्सक डॉ. अंकिता गौतम ने जांच के बाद संगीता को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल शरीफ खां की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। मासूम को नहीं आई खरोंच इस दर्दनाक हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि महिला की गोद में मौजूद नौ माह का बच्चा पूरी तरह सुरक्षित बच गया। बच्चे को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौजूद लोगों ने बच्चे को संभाला और सुरक्षित रखा। घटना की सूचना मिलने पर मृतका की मां सकीना पत्नी लालजी भी मौके पर पहुंच गईं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में रोना-बिलखना शुरू हो गया। ट्रक कब्जे में, जांच शुरू पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया है। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *