समस्तीपुर में ग्रामीणों ने एक चोर को रंगेहाथ पकड़ा:जमकर की पिटाई, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; 2 मौके से फरार

समस्तीपुर में ग्रामीणों ने एक चोर को रंगेहाथ पकड़ा:जमकर की पिटाई, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; 2 मौके से फरार

समस्तीपुर में ग्रामीणों ने दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके जमकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने चोर को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक ममता कुमारी के घर में तीन युवक चोरी के इरादे से घुसे थे। इसी दौरान घर की महिलाओं ने चोरों को देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों को आता देख दो चोर भागने में सफल रहे, लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल पुलिस पदाधिकारी अशोक राम ने बताया कि दूधपुरा गांव में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली थी। आरोपी को मौके से कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई इधर, ममता कुमारी की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। समस्तीपुर में ग्रामीणों ने दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके जमकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम ने चोर को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा गांव की है। जानकारी के मुताबिक ममता कुमारी के घर में तीन युवक चोरी के इरादे से घुसे थे। इसी दौरान घर की महिलाओं ने चोरों को देख लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों को आता देख दो चोर भागने में सफल रहे, लेकिन एक को लोगों ने पकड़ लिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए पुलिस ने पहुंचाया हॉस्पिटल पुलिस पदाधिकारी अशोक राम ने बताया कि दूधपुरा गांव में चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने की सूचना मिली थी। आरोपी को मौके से कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई इधर, ममता कुमारी की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *