दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिला 10 लाख:किशनगंज में स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज योजना के तहत मिली आर्थिक मदद

दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिला 10 लाख:किशनगंज में स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज योजना के तहत मिली आर्थिक मदद

किशनगंज में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पश्चिमपाली शाखा ने एक दिवंगत शिक्षक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशि स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत शिक्षक मोहम्मद ममशाद अहमद अंसारी की पत्नी फौजिया नसीम को चेक के माध्यम से सौंपी गई। यह चेक पश्चिमपाली शाखा में आयोजित एक कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद ने फौजिया नसीम को प्रदान किया। मोहम्मद ममशाद अहमद अंसारी एमएस छतरगाछ में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके असामयिक निधन के बाद परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज योजना विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिए है। आश्रित परिवार को दी जाती है 10 लाख की राशि इस योजना के तहत, जिन सरकारी कर्मियों का वेतन खाता एसबीआई में होता है, उनके साथ किसी अप्रिय घटना होने पर उनके आश्रित परिवार को 10 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। सहायता राशि मिलने पर फौजिया नसीम ने बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पति के निधन के बाद उन्हें अपने तीन छोटे बच्चों के भविष्य और पालन-पोषण की चिंता थी। एसबीआई की इस योजना की जानकारी मिलने के बाद, आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने पर बैंक ने उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली है। सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति रहा संवेदनशील इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि एसबीआई अपने ग्राहकों के हितों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहा है। बैंक की यह पहल जरूरतमंद परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। किशनगंज में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पश्चिमपाली शाखा ने एक दिवंगत शिक्षक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह राशि स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत शिक्षक मोहम्मद ममशाद अहमद अंसारी की पत्नी फौजिया नसीम को चेक के माध्यम से सौंपी गई। यह चेक पश्चिमपाली शाखा में आयोजित एक कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद ने फौजिया नसीम को प्रदान किया। मोहम्मद ममशाद अहमद अंसारी एमएस छतरगाछ में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके असामयिक निधन के बाद परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शाखा प्रबंधक अनिकेत आनंद ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज योजना विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिए है। आश्रित परिवार को दी जाती है 10 लाख की राशि इस योजना के तहत, जिन सरकारी कर्मियों का वेतन खाता एसबीआई में होता है, उनके साथ किसी अप्रिय घटना होने पर उनके आश्रित परिवार को 10 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। सहायता राशि मिलने पर फौजिया नसीम ने बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पति के निधन के बाद उन्हें अपने तीन छोटे बच्चों के भविष्य और पालन-पोषण की चिंता थी। एसबीआई की इस योजना की जानकारी मिलने के बाद, आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने पर बैंक ने उन्हें 10 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली है। सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति रहा संवेदनशील इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि एसबीआई अपने ग्राहकों के हितों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहा है। बैंक की यह पहल जरूरतमंद परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *