समस्तीपुर में ज्वेलर्स से लूट हुई है। देर रात बदमाशों हथियार के बल पर 10 लाख के गहने लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार 3 बदमाश रघुनाथपुर की ओर फरार हो गए। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-किसनपुर मार्ग की है। रामपुर विशुन गांव निवासी पीड़ित दुकानदार आदर्श कुमार ने बताया कि रोज की दुकान बंद करके घर लौट रहा था। रघुनाथपुर चौक से ही कुछ लोग पीछा कर रहे थे। नर्सरी के पास मुझे रोक दिया। हथियार दिखाकर पहले डराया-धमकाया। फिर सोने-चांदी के गहने लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने का भी प्रयास किया। मेरा सिर फोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी खंगाला जा रहा वहीं, जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है। समस्तीपुर में ज्वेलर्स से लूट हुई है। देर रात बदमाशों हथियार के बल पर 10 लाख के गहने लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार 3 बदमाश रघुनाथपुर की ओर फरार हो गए। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-किसनपुर मार्ग की है। रामपुर विशुन गांव निवासी पीड़ित दुकानदार आदर्श कुमार ने बताया कि रोज की दुकान बंद करके घर लौट रहा था। रघुनाथपुर चौक से ही कुछ लोग पीछा कर रहे थे। नर्सरी के पास मुझे रोक दिया। हथियार दिखाकर पहले डराया-धमकाया। फिर सोने-चांदी के गहने लूट लिया। विरोध करने पर जान से मारने का भी प्रयास किया। मेरा सिर फोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीसीटीवी खंगाला जा रहा वहीं, जानकारी मिलने के बाद सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।


