शेखपुरा में डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत:दिल्ली से छुट्टी मनाने आया था गांव, 10वीं कक्षा में करता था पढ़ाई

शेखपुरा में डिवाइडर से टकराई बाइक, छात्र की मौत:दिल्ली से छुट्टी मनाने आया था गांव, 10वीं कक्षा में करता था पढ़ाई

शेखपुरा में शनिवार की देर शाम पुल के डिवाइडर से बाइक टकरा गई। हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना अरियरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद के पास शेखपुरा-महुली पथ पर कौड़ीहारी नदी पुल पर हुई। मृतक की पहचान विद्यापुर गांव निवासी बिजेंद्र रविदास का बेटा सचिन कुमार के रूप में हुई है। बिजेंद्र रविदास दिल्ली में मजदूरी करते हैं और पूरा परिवार वहीं रहता है। सचिन एक दिन पहले शुक्रवार को ही अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने अपने पैतृक गांव आया था। बाइक लेकर निकला था घूमने शनिवार शाम सचिन बाइक लेकर घर से बाहर घूमने निकला था। कुछ देर बाद परिवार को हादसे की सूचना मिली। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में सचिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान किशोर ने नालंदा के सरमेरा के पास दम तोड़ दिया। बिजेंद्र रविदास ने बताया कि सचिन उनके दो बेटों में बड़ा था और दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। शेखपुरा में शनिवार की देर शाम पुल के डिवाइडर से बाइक टकरा गई। हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना अरियरी थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद के पास शेखपुरा-महुली पथ पर कौड़ीहारी नदी पुल पर हुई। मृतक की पहचान विद्यापुर गांव निवासी बिजेंद्र रविदास का बेटा सचिन कुमार के रूप में हुई है। बिजेंद्र रविदास दिल्ली में मजदूरी करते हैं और पूरा परिवार वहीं रहता है। सचिन एक दिन पहले शुक्रवार को ही अपने परिवार के साथ गर्मी की छुट्टियां मनाने अपने पैतृक गांव आया था। बाइक लेकर निकला था घूमने शनिवार शाम सचिन बाइक लेकर घर से बाहर घूमने निकला था। कुछ देर बाद परिवार को हादसे की सूचना मिली। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में सचिन की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि, पटना ले जाने के दौरान किशोर ने नालंदा के सरमेरा के पास दम तोड़ दिया। बिजेंद्र रविदास ने बताया कि सचिन उनके दो बेटों में बड़ा था और दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *