कटिहार में आंधी-बारिश से बिजली गुल, यातायात ठप:11 हजार वोल्ट लाइन टूटी, ट्रांसफार्मर-पोल चकनाचूर, ऑटो पर गिरा पेड़

कटिहार में आंधी-बारिश से बिजली गुल, यातायात ठप:11 हजार वोल्ट लाइन टूटी, ट्रांसफार्मर-पोल चकनाचूर, ऑटो पर गिरा पेड़

कटिहार में शनिवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। रात करीब 8:30 बजे शुरू हुए तूफान के कारण 11,000 वोल्ट की मुख्य बिजली लाइन टूट गई, जिससे ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे चकनाचूर हो गए। मिर्चीबाड़ी चौक पर एक विशाल पेड़ गिरने से ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और मुख्य मार्ग पर यातायात ठप हो गया। तूफान का सबसे अधिक असर मिर्चीबाड़ी चौक पर देखा गया। सिटी मॉल के सामने 11,000 वोल्ट की मुख्य बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर तेज हवा के कारण टूटकर गिर गए। इसके नीचे खड़ी एक बुलेट और एक स्कूटी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर गिरा विशाल पेड़ मिर्चीबाड़ी चौक के निकट सड़क किनारे लगा एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर आ गिरा। इस दौरान एक ऑटो रिक्शा पेड़ की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। पेड़ गिरने से कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। ट्रांसफार्मर और 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन टूटने के कारण मिर्चीबाड़ी, सहायक थाना क्षेत्र, एमजी रोड, बिनोदपुर, टीवी सेंटर मोहल्ला, पुलिस लाइन, मैथिल टोला, शिवपुरी, इंद्रपुरी, सिमर बागान, हृदय गंज, कोसी कॉलोनी और ऑफिसर्स कॉलोनी सहित शहर के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात से ही इन इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है। नुकसान का किया जा रहा आकलन घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी की मदद से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने बताया कि रात में ही टीमें भेज दी गई थीं और यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने में 6 से 8 घंटे का समय लग सकता है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल शहर के कई इलाकों में पेड़-खंभे गिरने की सूचना है। तेज हवा से कई घरों के टीन शेड भी उड़ गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कटिहार में शनिवार देर रात तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। रात करीब 8:30 बजे शुरू हुए तूफान के कारण 11,000 वोल्ट की मुख्य बिजली लाइन टूट गई, जिससे ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभे चकनाचूर हो गए। मिर्चीबाड़ी चौक पर एक विशाल पेड़ गिरने से ऑटो रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और मुख्य मार्ग पर यातायात ठप हो गया। तूफान का सबसे अधिक असर मिर्चीबाड़ी चौक पर देखा गया। सिटी मॉल के सामने 11,000 वोल्ट की मुख्य बिजली लाइन और ट्रांसफार्मर तेज हवा के कारण टूटकर गिर गए। इसके नीचे खड़ी एक बुलेट और एक स्कूटी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर गिरा विशाल पेड़ मिर्चीबाड़ी चौक के निकट सड़क किनारे लगा एक विशाल पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर आ गिरा। इस दौरान एक ऑटो रिक्शा पेड़ की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ऑटो चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। पेड़ गिरने से कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। ट्रांसफार्मर और 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन टूटने के कारण मिर्चीबाड़ी, सहायक थाना क्षेत्र, एमजी रोड, बिनोदपुर, टीवी सेंटर मोहल्ला, पुलिस लाइन, मैथिल टोला, शिवपुरी, इंद्रपुरी, सिमर बागान, हृदय गंज, कोसी कॉलोनी और ऑफिसर्स कॉलोनी सहित शहर के आधे हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। देर रात से ही इन इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है। नुकसान का किया जा रहा आकलन घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और बिजली विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। जेसीबी की मदद से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) ने बताया कि रात में ही टीमें भेज दी गई थीं और यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली आपूर्ति बहाल करने में 6 से 8 घंटे का समय लग सकता है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल शहर के कई इलाकों में पेड़-खंभे गिरने की सूचना है। तेज हवा से कई घरों के टीन शेड भी उड़ गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश का अलर्ट जारी किया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *