मुजफ्फरपुर में चावल लोडेड ट्रक का ब्रेक फेल:दीवार से टकराने के बाद अगला चक्का नाले में धंसा; बड़ा हादसा टला, जानी नुकसान नहीं

मुजफ्फरपुर में चावल लोडेड ट्रक का ब्रेक फेल:दीवार से टकराने के बाद अगला चक्का नाले में धंसा; बड़ा हादसा टला, जानी नुकसान नहीं

मुजफ्फरपुर के गोला रोड पर चावल लोडेडे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई गई। गाड़ी का अगला हिस्सा नाले में धंस गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के महिला शिल्प कला कॉलेज के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के अनियंत्रित होते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को नाले की ओर मोड़ा, जिससे उसका अगला पहिया खुले नाले में धंस गया और वह दीवार से टकरा गया। इस हादसे के बाद गोला मंडी की मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सड़क जाम से परेशानी सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य शुरू कराया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी राकेश ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रक का ब्रेक फेल होना हादसे का कारण सामने आया है। ट्रक बीच सड़क पर इस कदर फंसा है कि उसे बिना खाली किए निकालना संभव नहीं है। सड़क जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश स्थानीय व्यवसायी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ने बैठक में वादा किया था कि महिला शिल्प कला भवन से महिला थाना तक खुले नालों को जल्द ही ढंक दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। खुले नाले के कारण आए दिन लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इलाके में भारी बदबू फैली रहती है। आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। मुजफ्फरपुर के गोला रोड पर चावल लोडेडे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई गई। गाड़ी का अगला हिस्सा नाले में धंस गया। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के महिला शिल्प कला कॉलेज के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के अनियंत्रित होते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को नाले की ओर मोड़ा, जिससे उसका अगला पहिया खुले नाले में धंस गया और वह दीवार से टकरा गया। इस हादसे के बाद गोला मंडी की मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सड़क जाम से परेशानी सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित कर राहत कार्य शुरू कराया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी राकेश ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रक का ब्रेक फेल होना हादसे का कारण सामने आया है। ट्रक बीच सड़क पर इस कदर फंसा है कि उसे बिना खाली किए निकालना संभव नहीं है। सड़क जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर निगम के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश स्थानीय व्यवसायी ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ने बैठक में वादा किया था कि महिला शिल्प कला भवन से महिला थाना तक खुले नालों को जल्द ही ढंक दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। खुले नाले के कारण आए दिन लोग इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इलाके में भारी बदबू फैली रहती है। आज एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *