BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का कांग्रेस ने किया विरोध:सरकार ने युवाओं पर बल प्रयोग कर दिखाया असली चेहरा, रोजगार मांगने वालों पर लाठीचार्ज गलत

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का कांग्रेस ने किया विरोध:सरकार ने युवाओं पर बल प्रयोग कर दिखाया असली चेहरा, रोजगार मांगने वालों पर लाठीचार्ज गलत

कटिहार में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिहार सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। सरकार ने युवाओं पर बल प्रयोग कर दिखाया असली चेहरा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष (अर्बन) संजय सिंह ने कहा कि नई सरकार और मंत्रिमंडल के गठन के महज दूसरे दिन ही शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिसिया कार्रवाई होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए काला अध्याय बताया। संजय सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कर रही है। इससे सरकार के सुशासन के दावों की सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार और नियुक्ति की मांग कर रहे युवाओं को दबाने की कोशिश की जा रही है। रोजगार मांगने वालों पर लाठीचार्ज गलत युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनी पासवान ने कहा कि बिहार का युवा केवल रोजगार और अपने अधिकारों की मांग कर रहा है। ऐसे में उन पर बल प्रयोग करना पूरी तरह गलत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीतियों के जरिए युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती। यदि सरकार समय रहते अभ्यर्थियों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आंदोलन और तेज होगा। महिला सुरक्षा के दावों पर उठाए सवाल महिला कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी श्वेता ने सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना की सड़कों पर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने घटना में शामिल दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की और कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। कांग्रेस ने रखीं कई मांगें प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग के सामने कई मांगें रखीं। नेताओं ने कहा कि लाठीचार्ज में घायल अभ्यर्थियों का निशुल्क इलाज कराया जाए। इसके साथ ही हिरासत में लिए गए छात्र नेता दिलीप को तत्काल रिहा करने तथा TRE-4 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग की गई। बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता इस मौके पर कांग्रेस नेता पुतुल सिंह, पंकज तंबाकूवाला, आनंद सिंह, मोहम्मद इश्तियाक, नैयर खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। कटिहार में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से शनिवार को राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बिहार सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। सरकार ने युवाओं पर बल प्रयोग कर दिखाया असली चेहरा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष (अर्बन) संजय सिंह ने कहा कि नई सरकार और मंत्रिमंडल के गठन के महज दूसरे दिन ही शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिसिया कार्रवाई होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए काला अध्याय बताया। संजय सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज कर रही है। इससे सरकार के सुशासन के दावों की सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार और नियुक्ति की मांग कर रहे युवाओं को दबाने की कोशिश की जा रही है। रोजगार मांगने वालों पर लाठीचार्ज गलत युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनी पासवान ने कहा कि बिहार का युवा केवल रोजगार और अपने अधिकारों की मांग कर रहा है। ऐसे में उन पर बल प्रयोग करना पूरी तरह गलत और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीतियों के जरिए युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती। यदि सरकार समय रहते अभ्यर्थियों की मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आंदोलन और तेज होगा। महिला सुरक्षा के दावों पर उठाए सवाल महिला कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी श्वेता ने सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा की बात करती है, वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना की सड़कों पर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने घटना में शामिल दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की और कहा कि छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। कांग्रेस ने रखीं कई मांगें प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग के सामने कई मांगें रखीं। नेताओं ने कहा कि लाठीचार्ज में घायल अभ्यर्थियों का निशुल्क इलाज कराया जाए। इसके साथ ही हिरासत में लिए गए छात्र नेता दिलीप को तत्काल रिहा करने तथा TRE-4 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी करने की मांग की गई। बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता इस मौके पर कांग्रेस नेता पुतुल सिंह, पंकज तंबाकूवाला, आनंद सिंह, मोहम्मद इश्तियाक, नैयर खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अभ्यर्थियों की मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *