ऑटो मोबाइल कंपनियों ने आज (1 जून) मंथली सेल्स रिपोर्ट्स जारी कर दी हैं। मई में मारुति सुजुकी ने कुल 2,42,688 लाख गाड़ियां बेचीं, जो मई-2025 में बेची गई 1,80,077 यूनिट्स के मुकाबले 34% ज्यादा है। ये भारत में किसी भी कंपनी की ओर से एक महीने में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचने का नया रिकॉर्ड है। कंपनी की ग्रोथ में भारतीय बाजार (घरेलू बिक्री) के साथ-साथ विदेशों में होने वाले एक्सपोर्ट का भी बड़ा हाथ रहा है। वहीं, हुंडई ने मई में पूरे भारत में 9% ग्रोथ के साथ 47,837 और महिंद्रा ने 11% ग्रोथ के साथ 58,021 कारें ज्यादा बेचीं। आइए जानते हैं पिछले महीने देशबर में किस कंपनी की कितनी गाड़ियां बिकीं।
मई में मारुति ने रिकॉर्ड 2.42 लाख गाड़ियां बेचीं:पिछले साल से 34% ज्यादा; किआ, महिंद्रा और टोयोटा की बिक्री भी 11% तक बढ़ी


