लुधियाना में बेटे ने की मां की हत्या:नशे के लिए पैसे न देने पर किया कत्ल,हार्ट अटैक का बनाया था झूठा ड्रामा

लुधियाना में बेटे ने की मां की हत्या:नशे के लिए पैसे न देने पर किया कत्ल,हार्ट अटैक का बनाया था झूठा ड्रामा

लुधियाना के शिमलापुरी इलाके के बसंत नगर में सोमवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। नशे के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या को छुपाने के लिए मां को अस्पताल ले जाकर हार्ट अटैक से मौत होने की कहानी गढ़ दी, लेकिन डॉक्टरों की सतर्कता से सच्चाई सामने आ गई। पति से अलग रह थी महिला जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान 49 वर्षीय मनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो अपने पति से अलग रह रही थी। उसका 28 वर्षीय बेटा परविंदर सिंह, जो नशे का आदी बताया जा रहा है, उसके साथ ही रहता था और दिहाड़ी मजदूरी करता है। पैसों को लेकर हुआ विवाद, बेरहमी से की पिटाई
पुलिस जांच में सामने आया कि सोमवार को आरोपी परविंदर सिंह ने मां से नशा करने के लिए पैसे मांगे। मां के इनकार करने पर वह आगबबूला हो गया और उसने मां की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पिटाई इतनी गंभीर थी कि उसकी पसलियां टूट गईं और फेफड़ों तक को नुकसान पहुंचा। इसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अस्पताल ले जाकर बोला- हार्ट अटैक से मौत
हत्या के बाद आरोपी खुद ही मां के शव को अस्पताल लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को बताया कि उसकी मां की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन डॉक्टरों ने गले पर निशान देखकर शक जाहिर किया और पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम में खुला राज
तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है और उससे पहले उसे बुरी तरह पीटा गया था। पूछताछ में टूटा आरोपी, कबूला जुर्म
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद डाबा थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने सोचा था कि हार्ट अटैक की कहानी पर पुलिस भरोसा कर लेगी और पोस्टमार्टम नहीं होगा, जिससे वह बच जाएगा।
थाना डाबा के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर प्रमोद राज के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *