प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी टावर पर चढ़ा:बबेरू में घंटों चला ड्रामा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

प्रेमिका की शादी से नाराज प्रेमी टावर पर चढ़ा:बबेरू में घंटों चला ड्रामा, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा

बबेरू में प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सोमवार शाम को हुई इस घटना में पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। यह घटना कमासिन रोड स्थित शिरोमण सिंह के हाते में हुई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी 18 वर्षीय रोहित पुत्र राम सिंह राजपूत शाम करीब 5 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने बताया कि प्रेमिका के परिजनों द्वारा उसकी शादी किसी और से तय किए जाने के कारण वह परेशान था। आसपास के लोगों ने युवक को टावर पर चढ़ा देखकर डायल 112 पीआरबी पुलिस को सूचना दी। पीआरबी ने तत्काल बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत को घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज मनीष शर्मा, कांस्टेबल नकुल राय, नरेश अहिरवार और निर्मल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने युवक को घंटों तक समझाया-बुझाया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतरने को राजी हुआ। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया। रोहित ने बताया कि वह फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र की एक लड़की से प्रेम करता था, और उसके परिजनों द्वारा लड़की की शादी कहीं और तय किए जाने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *