कोटा में शादी का झांसा देकर ठगी:खरीददारी के लिए दूल्हे पक्ष ने बुलाया, आरोप, बाजार से नगदी लेकर फरार हुई लड़की

कोटा में शादी का झांसा देकर ठगी:खरीददारी के लिए दूल्हे पक्ष ने बुलाया, आरोप, बाजार से नगदी लेकर फरार हुई लड़की

कोटा में शादी का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया हैं। लड़की को दूल्हे पक्ष ने खरीददारी के लिए कोटा बुलाया फिर अपने साथ बाजार ले गए। खरीददारी के समय मौका देखकर लड़की नगदी लेकर फरार हो गईं। अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। दूल्हे पक्ष को ठगी का एहसास हुआ, तो इसकी शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित दूल्हा पक्ष भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि लड़की जयपुर की निवासी बताई गई है। भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने बताया कि उनकी बजाज खाना में कपड़े की दुकान है। उसका दोस्त पत्नी के साथ खरीददारी के लिए आया तो उसकी पत्नी ने जयपुर निवासी लड़की के बारें में बताया। कहा कि लड़की को घर वालों ने छोड़ रखा हैं। तुम कहो तो तुम्हारे रिश्ते की बात करें। बातचीत आगे बड़ी जयपुर जाकर लड़की से मिला। उसके बाद लड़की के दो कथित भाई अतुल व विराट कोटा रिश्ते की बात करने आए। रिश्ता पक्का हुआ। इसी साल 11 फरवरी को कोटा में हमारी सगाई हुई। इसके बाद जब भी मैं जयपुर दुकान का सामान खरीदने जाता लड़की से मिलकर आता। इसी 22 अप्रैल को हमारी होनी थी। शादी के कार्ड भी छपाए,रिश्तेदारों को निमंत्रण दिया। शादी की खरीददारी के लिए 13 अप्रैल को लड़की को जयपुर से कोटा बुलाया। दो दिन तक बाजार में खरीददारी करवाई। 15 अप्रैल को इंद्रा मार्केट में खरीददारी के दौरान सहेली से मिलने की कह कर लड़की वहां से निकल गईं। साथ में एक पर्स भी ले गईं।बहन ने लड़की के पर्स में नगदी रखी हुई थी। पर्स में डेढ़ लाख रुपए रखे हुए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। उसके बाद लड़की के बारे में पता किया। तो सामने आया अतुल नाम का युवक जो उसका भाई बनकर रिश्ते की बात कर रहा था। असल में उसका पति हैं। आज भीमगंज मंडी पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है। भीमगंज मंडी थाना SHO रामकिशन गोदारा ने बताया- दोनों ही पक्षों ने थाने में शिकायत दी है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाया है। दोनों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *