कानपुर में युवती से छेड़छाड़:पीछा करते हुए घर तक पहुंचे आरोपी, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

कानपुर में युवती से छेड़छाड़:पीछा करते हुए घर तक पहुंचे आरोपी, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

कानपुर के कल्याणपुर इलाके में युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कल्याणपुर निवासी पीड़िता ने बताया कि वह इंद्रा नगर में फल की दुकान लगाती है। उसी इलाके के रहने वाले तीन युवक पिछले करीब दो महीने से उसे परेशान कर रहे थे। आते-जाते अश्लील कमेंट करते और गाली-गलौज करते थे, जिससे वह काफी परेशान हो गई थी। रात में पीछा कर घर तक पहुंचे आरोपी
पीड़िता के मुताबिक, सोमवार देर रात वह अपने छोटे भाई के साथ दुकान से घर लौट रही थी। तभी तीनों आरोपी ऑटो से आए और तेज गाना बजाते हुए अश्लील टिप्पणियां करने लगे। किसी तरह वह ई-रिक्शा में बैठकर घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और घर के बाहर ऑटो खड़ा कर तेज आवाज में गाने बजाने लगे। पीड़िता ने जब मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद मंगलवार दोपहर वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया केस
कल्याणपुर थाने के प्रभारी ट्रेनी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही चौकी प्रभारी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *