कानपुर में छात्र नेता 6 महीने के लिए जिलाबदर:मेडिकल छात्र को भड़काने और बवाल कराने का दर्ज किया गया था मुकदमा

कानपुर में छात्र नेता 6 महीने के लिए जिलाबदर:मेडिकल छात्र को भड़काने और बवाल कराने का दर्ज किया गया था मुकदमा

कानपुर के कल्याणपुर पुलिस ने अपर पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद छात्र नेता को को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया। छात्र नेता पर मेडिकल छात्र को भड़काने और बवाल कराने का और टीचरों के साथ मारपीट करने के मानले में कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मकड़ी खेड़ा निवासी अभिजीत रॉय छात्र नेता है। अभिजीत रॉय मूल रूप से गाजीपुर जनपद के रहने वाले है। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें 6 माह के लिए जिला बदर करते हुए उन्हें कानपुर की सीमा से बाहर करते हुए कहा की अगर वह 6 माह के अंदर वह कानपुर सीमा में दाखिल हुए तो उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। अभिजीत रॉय पर हाल ही में रामा मेडिकल कालेज मंधना के छात्रों को भड़काने व बवाल कराने उसके बाद टीचरों के साथ मारपीट का कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है की छात्र नेता अभिजीत रॉय पर पहले से कई अन्य मुकदमे दर्ज है। जिसके चलते उन्हें अपर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। वहीं अभिजीत रॉय का कहना है कि पुलिस द्वारा टीचरों के साथ मारपीट का फर्जी मुकदमा उनपर दर्ज किया गया था। मारपीट उन लोगों के द्वारा की गई थी। वह लोग छात्रों को लेकर रामा डेंटल कॉलेज के पास बैठक कर रहें थे तभी उनके साथ कुछ टीचर आये और मारपीट करने लगे थे। जिसकी सूचना भी उन्होंने स्वंय पुलिस को दी थी। वहीं पूरे मामले को लेकर अभिजीत रॉय ने शुक्रवार को एक वीडियो भी बना कर वायरल किया था। जिसमे वह बोल रहें थे कि छात्रों की आवाज़ को दबाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- अभिजीत रॉय पर बीते दिनों टीचरों के साथ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था।पूर्व में भी उनपर मुकदमे दर्ज है जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस आयुक्त द्वारा उन्हें 6 जिला बदर किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *