हैदाराबाद से राजस्थान ला रहे कैमिकल से भरे टैंकर को ANTF टीम ने रामजी की गोल बालोतरा में पकड़ लिया। इसमें 6 ड्रमों में 234 किलो कैमिकल को जब्त किया है। इससे करीब 60 किलो एमडी तैयार होती है। जिसकी अनुमानित करोड़ों रुपए है। वहीं टीम दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मुखबिर के जरिए से 1500 किलोमीटर तक नजर बनाए रखी है। टैंकर तीन दिन पहले हैदाराबाद से रवाना हुआ था। बालोतरा के गुड़ामालानी इलाके में एमडी फैक्ट्री लगाने की प्लानिंग थी। आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ की टीम ने गुड़ामालानी के पास रामजी की गोल कस्बे से एक टैंकर में छुपाकर लाए रहे 6 ड्रमों में 234 किलो कैमिकल-2 ब्रोमों को जब्त किया गया। यह एमडी बनाने के लिए हैदाराबाद से चोरी छुपे राजस्थान लाया गया था। क्या होता है ब्रोमो आईजी ने बताया- आम बोलचाल की भाषा में ब्रोमो कहा जाने वाला रसायन वास्तव में 2-ब्रोमो, 4-मेथाप्रोपीफेनॉन होता है। एमडी बनाने के लिए सिंथेटिक ड्रग बनाने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह कैमिकल भारत में प्रतिबंधित है। तस्करों ने हैदाराबाद से मंगवाया कच्चा माल जब इसकी जानकारी तस्करों को लगी तो उन्होंने इस फैक्ट्रीज का ठिकाना बदलकर 15 किलोमीटर दूर तेलंगाना कैमिकल फैक्ट्रीज पर अपनी नजर जमाई। तस्करों ने राजस्थान के प्रवासी लोगों से संपर्क कर हैदाराबाद से कच्चे माल को मंगाना शुरू किया। एएनटीएफ ने हैदाराबाद से सूचना मिली। 3 दिन पहले मिली थी सूचना एएनटीएफ को तीन दिन पहले सूचना मिली कि बड़ी संख्या में कच्चा प्रतिबंधित माल राजस्थान ले जाने के लिए टैंकर में भरकर लाया जा रहा है। टीम ने 1500 किलोमीटर दूर जुगाड़ कर स्थानीय राजस्थानी ट्रांसपोर्ट एजेंसी से संपर्क किया। उससे ट्रक का नंबर और ड्राइवर के नंबर लिए। उस ट्रक ड्राइवर से संपर्क कर उसकी लोकेशन लेकर उसके पीछे रवाना किया गया। मुखबिर से ट्रक की पहान कर ली। मुखबिर ने 1500 किलोमीटर तक किया पीछा कैमिकल से भरा टैंकर हैदराबाद, नांदेड़, जलगांव, धुले, वड़ोदरा, अहमदाबाद, पालनपुरा और सांचौर होते हुए रामजी का गोल तक पीछा किया। एएनटीएफ ने सांचौर से संदिग्ध टैंकर का पीछा किया। प्लानिंग की है टैंकर में भरा माल कहां पर खाली होता है। टीम ने लगातार पीछा किया। रामजी की गोल महादेव होटल के पास टैंकर लगाकर दिया। टैंकर की तलाशी लेने पर 6 ड्रमों में 12 पैकेट्स 234 किलो का कैमिकल मिला एएनटीएफ ने दोनों आरोपियों के सामने नहीं आने के चलते फरार होने के चलते एएनटीएफ ने दबिश दी। टीम ने टैंकर की तलाशी ली। उसमें से 6 ड्रमों में 12 पैकेट्स में सजाकर रखा कच्चा माल 234 किलो के करीब ब्रोमों कैमिकल जब्त किया। एनसीबी टीम को बुलाकर माल जब्ती की कार्रवाई की गई। वहीं टीम ने दिनेश पुत्र भागीरथ निवासी रोहिल्ला पश्चिम पुलिस थाना सेड़वा,बाड़मेर और कमलेश पुत्र सदाराम निवासी हिरकन का मीठड़ा, खुर्द धोरीमन्ना जिला बाड़मेर को डिटेन किया गया। पकड़ने के डर से जलगांव गुजरात से दूसरे को किया शामिल हैदाराबाद में एक ही ड्राइवर कच्चा माल लेकर चला था। ड्राइवर को अकेले पकड़े जाने का डर सताने लगा तो मालिक से बात कर जलगांव महाराष्ट्र में अपने दूसरे साथी कमलेश को भी बुला दिया। करोड़ों की तैयार होती है एमडी विकास कुमार ने बताया- जब्त ब्रोमों से करीब 60 किलो एमडी बनाई जा सकती है। बाजार में 1 किलो एमडी की कीमत करीब 30 लाख रुपए से ऊपर है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि करोड़ों की एमडी तैयार होती है। एएनटीएफ कैमिकल उत्पादकों और बेचने वालों पर लगातार निगरानी आईजी ने बताया- बड़े पैमाने पर एमडी के प्रचलन को देखते हुए टीम कैमिकल्स के उत्पादकों और विक्रेताओं पर सख्त नजर बनाए हुए है। इतने राजस्थान के जोधपुर, जयपुर, उदयपुर और गुजरात और महाराष्ट्र के कई महत्वपूर्ण कैमिकल फैक्ट्रीज एएनटीएफ के रडार पर है।


