नीतू कपूर बोलीं, राहा को लेकर हो जाती है आलिया से अनबन, देना चाहती हूं एक चॉकलेट

नीतू कपूर बोलीं, राहा को लेकर हो जाती है आलिया से अनबन, देना चाहती हूं एक चॉकलेट

Neetu Kapoor has disagreements with Alia Bhatt: इन दिनों अपनी अकमिंग फिल्म “दादी की शादी” को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी पोती राहा कपूर, बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट की पेरेंटिंग को लेकर कई मजेदार बातें साझा कीं है।

आलिया एक बेहद जिम्मेदार और अनुशासित मां हैं

नीतू कपूर ने अपने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने बताया कि राहा अपनी मां आलिया की बात बहुत मानती है। नीतू के अनुसार, आलिया एक बेहद जिम्मेदार और अनुशासित मां हैं। वो राहा को बचपन से ही अच्छी आदतें सिखा रही हैं। साथ ही, नीतू कपूर ने कहा कि आलिया राहा को टीवी देखने से दूर रखती हैं और उसकी डाइट का भी खास ध्यान रखती हैं और यहां तक कि वो ज्यादा चीनी खाने भी नहीं देतीं। नीतू ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो हमेशा आलिया से कहती हैं कि कम-से-कम दादी होने के नाते उन्हें राहा को चॉकलेट खिलाने दी जाए, लेकिन आलिया तुरंत मना कर देती हैं।

तो वहीं दूसरी ओर, रणबीर कपूर का अंदाज थोड़ा अलग है। नीतू के अनुसार, रणबीर राहा के लिए पिता से ज्यादा दोस्त हैं और वो उसके साथ खेलते हैं, मस्ती करते हैं और हर समय उसे खुश रखने की कोशिश करते हैं। दरअसल, राहा अपनी मां से थोड़ा डरती भी है क्योंकि आलिया अनुशासन पर ज्यादा जोर देती हैं।

नीतू कपूर

आज की पेरेंटिंग पहले के मुकाबले काफी बदल चुकी है

इस पर नीतू कपूर ने ये भी माना कि आज की पेरेंटिंग पहले के मुकाबले काफी बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि जब वो रणबीर और रिद्धिमा की परवरिश कर रही थीं, तब इतनी जागरूकता नहीं थी। उस समय बच्चे टीवी देखते हुए खाना खाते थे और इन बातों को सामान्य माना जाता था। साथ ही, बातचीत के दौरान दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का जिक्र भी हुआ। नीतू ने बताया कि ऋषि कपूर बच्चों के साथ एक दूरी बनाए रखने में विश्वास रखते थे। उनका मानना था कि बच्चों के मन में पिता के लिए सम्मान और थोड़ा डर होना चाहिए।

बता दें, आज नीतू कपूर खुद को एक खुश दादी मानती हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने बच्चों की पेरेंटिंग में दखल नहीं देना चाहतीं, बल्कि सिर्फ राहा और समारा के साथ अच्छा समय बिताकर उन्हें प्यार देना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *