जुडियो में सेल्समैन-ग्राहक में झगड़ा:CCTV फुटेज आया सामने, बिल बनने के बाद कुछ कपड़े नहीं खरीदने पर हुआ विवाद

जुडियो में सेल्समैन-ग्राहक में झगड़ा:CCTV फुटेज आया सामने, बिल बनने के बाद कुछ कपड़े नहीं खरीदने पर हुआ विवाद

पाली के सूरजपोल स्थित जूडियो मॉल में सेल्समैन और दो ग्राहकों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें दो युवक जुडियो के सेल्समैन से पहले मारपीट करते दिखे है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने दो युवकों को शांति भंग में हिरासत में लेकर बांगड़ हॉस्पिटल से दोनों का मेडिकल करवाया। कोतवाली थाने के ASI चेनाराम ने बताया कि शुक्रवार शाम को जूडिया में 22 साल का गौतम और 21 साल का मनोज कपड़े खरीदने पहुंचे। उन्होंने कुछ कपड़े खरीदे और काउंटर पर बिल बनवा दिया। लेकिन एक-दो कपड़े पसंद नहीं आने पर नहीं खरीदने की बात कही। इस पर सेल्समैन तरूण ने उन्हें कहा कि बिल बन गया है इसलिए अब सभी कपड़े खरीदने पड़ेंगे। इस बात को लेकर ग्राहकों और सेल्समैन में बहस हो गई जो मारपीट में बदल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे और मारपीट करने वाले दोनों युवकों को शांति भंग में गिरफ्तार किया। CCTV फुटेज में मारपीट करते आ रहे नजर
घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आया। जिसमें दो युवक जुडिया सेल्समैन से मारपीट करते नजर आ रहे है। बचाव में सेल्समैन भी अपना बचाव उनसे मारपीट करता दिख रहा। इस घटना में एक ग्राहक और सेल्समैन के कपड़े भी फट गए। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *