जमुई में SP ने खुद काटे चालान:बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों को रोका, अचानक सघन जांच और नियमों पर सख्ती

जमुई में SP ने खुद काटे चालान:बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों को रोका, अचानक सघन जांच और नियमों पर सख्ती

जमुई जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने खैरा थाना क्षेत्र के केंडीह और सोनो चौक पर अचानक सघन वाहन जांच अभियान का नेतृत्व किया। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। विशेष रूप से बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले और जरूरी कागजात नहीं रखने वाले चालकों पर सख्ती बरती गई। मौके पर ही चालान काटा गया
कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए, जिनका मौके पर ही चालान काटा गया। पुलिस टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अचानक शुरू हुए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने रास्ता बदलने की कोशिश की, जबकि कुछ बिना हेलमेट वाले चालक भागने का प्रयास करते दिखे। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया
एसपी विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान के दौरान केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियमों की अनदेखी ही अधिकांश सड़क हादसों का मुख्य कारण बनती है, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश देती है कि अब सड़क पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जमुई जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। शनिवार देर शाम पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने खैरा थाना क्षेत्र के केंडीह और सोनो चौक पर अचानक सघन वाहन जांच अभियान का नेतृत्व किया। इससे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। इस अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। विशेष रूप से बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले और जरूरी कागजात नहीं रखने वाले चालकों पर सख्ती बरती गई। मौके पर ही चालान काटा गया
कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए, जिनका मौके पर ही चालान काटा गया। पुलिस टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अचानक शुरू हुए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने रास्ता बदलने की कोशिश की, जबकि कुछ बिना हेलमेट वाले चालक भागने का प्रयास करते दिखे। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनकी कोशिशें नाकाम रहीं। यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया
एसपी विश्वजीत दयाल ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान के दौरान केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियमों की अनदेखी ही अधिकांश सड़क हादसों का मुख्य कारण बनती है, इसलिए सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश देती है कि अब सड़क पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *