शेखपुरा में सात माह की गर्भवती 27 वर्षीय महिला की इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना जिले के सदर प्रखंड के वर्मा गांव की है। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:49 बजे महिला सदर अस्पताल से इलाज कराकर घर लौटी थी। घर पहुंचने के तुरंत बाद उसके पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। दर्द बढ़ने पर परिजन उसे दोबारा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पति बाहर रहकर करते हैं मजदूरी मृतका की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी राहुल मंडल की पत्नी नेहा देवी के रूप में हुई है। नेहा देवी पहले से दो बच्चों की मां थीं, जिनकी उम्र तीन वर्ष और डेढ़ वर्ष है। उनके पति राहुल मंडल राज्य से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह और महिला दारोगा सोनी कुमारी सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस पीड़ित परिवार से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सदर अस्पताल में उचित इलाज न मिलने के कारण गर्भवती महिला की मौत हुई है। फिलहाल, महिला का शव सदर अस्पताल में रखा गया है। पति के आने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में सात माह की गर्भवती 27 वर्षीय महिला की इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना जिले के सदर प्रखंड के वर्मा गांव की है। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:49 बजे महिला सदर अस्पताल से इलाज कराकर घर लौटी थी। घर पहुंचने के तुरंत बाद उसके पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। दर्द बढ़ने पर परिजन उसे दोबारा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पति बाहर रहकर करते हैं मजदूरी मृतका की पहचान सिरारी थाना क्षेत्र के वर्मा गांव निवासी राहुल मंडल की पत्नी नेहा देवी के रूप में हुई है। नेहा देवी पहले से दो बच्चों की मां थीं, जिनकी उम्र तीन वर्ष और डेढ़ वर्ष है। उनके पति राहुल मंडल राज्य से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह और महिला दारोगा सोनी कुमारी सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस पीड़ित परिवार से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सदर अस्पताल में उचित इलाज न मिलने के कारण गर्भवती महिला की मौत हुई है। फिलहाल, महिला का शव सदर अस्पताल में रखा गया है। पति के आने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


