जयपुर में डंडे-सरियों से पीट युवक की हत्या:एक महीने पहले हुआ था झगड़ा, शादी में होने आया था शामिल

जयपुर में डंडे-सरियों से पीट युवक की हत्या:एक महीने पहले हुआ था झगड़ा, शादी में होने आया था शामिल

जयपुर में डंडे-सरियों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वह परिचित की शादी में शामिल होने जयपुर आया हुआ था। एक महीने पहले हुए झगड़े का बदला लेने के चलते उस पर हमला किया गया था। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने महात्मा गांधी हॉस्पिटल में शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। SHO (सांगानेर सदर) अनिल जैमन ने बताया- बूंदी के नैनवा निवासी चेतराम गुर्जर (30) की हत्या की गई है। वह बूंदी में रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। करीब एक महीने पहले गांव में ही रहने वाले कौशल नागर से उसका झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद जयपुर के सांगानेर में चाय की दुकान करने वाला कौशल वापस आ गया। जयपुर आने के बाद भी झगड़े को लेकर कौशल की ओर से चेतराम गुर्जर से रंजिश रखने लगा। दोस्तों के साथ मिलकर किया हमला
चेतराम गुर्जर शुक्रवार को परिचित की शादी में शामिल होने बूंदी से जयपुर आया था। इस बारे में कौशल को पता चलने पर बदला लेने के नीयत के चलते दोस्तों को इकट्ठा किया। रात करीब 10:15 बजे चेतराम के दुकान पर जाने के दौरान कार में ताक लगाए कौशल नागर व उसके दोस्तों ने हमला कर दिया। डंडे-सरिए से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान हालत में रोड पर बेहोशी की हालत में छोड़कर हमलावर फरार हो गए। परिचितों ने गंभीर हालत में चेतराम गुर्जर को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्यारों की तलाश में दबिश
मेडिकल सूचना पर सांगानेर सदर थाना पुलिस महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। पुलिस टीम की ओर से हत्या कर भागे हमलावरों की पहचान पकड़े जाने के लिए दबिश दी जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *