जैसलमेर में बैलों के आतंक से बाल-बाल बचे मासूम-VIDEO:बैलों की लड़ाई में गरीब की स्कूटी चकनाचूर, गफुट भट्टा बस्ती में मची अफरा-तफरी

जैसलमेर में बैलों के आतंक से बाल-बाल बचे मासूम-VIDEO:बैलों की लड़ाई में गरीब की स्कूटी चकनाचूर, गफुट भट्टा बस्ती में मची अफरा-तफरी

जैसलमेर शहर की गफूर भट्टा कच्ची बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो बेसहारा बैल आपस में भीड़ गए। बैलों के बीच छिड़ी यह खूनी जंग काफी देर तक जारी रही, जिसकी चपेट में आने से एक गरीब व्यक्ति की स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि पास में ही खेल रहे मासूम बच्चे इस हमले की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैल किस कदर उग्र होकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसी दौरान वहां खड़ी एक स्कूटी दोनों के बीच में आ गई, जिसे बैलों ने पटक-पटक कर तोड़ दिया। हैरान करने वाली बात यह रही कि अंत में वहां मौजूद साहसी बच्चों ने ही कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बैलों को वहां से भगाया और स्थिति पर काबू पाया। स्थानीय लोगों में भारी रोष बस्ती वासियों का कहना है कि घटना 29 अप्रैल शाम करीब 5 बजे की है। गफूर भट्टा कच्ची बस्ती क्षेत्र में बेसहारा पशुओं का आतंक आए दिन बढ़ता जा रहा है। लोग अपने घरों के बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों ने नगरपरिषद प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है और जल्द से जल्द इन पशुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है। नगरपरिषद की चेतावनी मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरपरिषद कमिश्नर लजपाल सिंह ने कहा- “नगरपरिषद की टीम लगातार बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चला रही है। कई बार कार्रवाई के दौरान हमें लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ता है। हमारी जनता से अपील है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें और उन्हें बाड़ों में बांधकर रखें। यदि पशु सड़कों पर पाए गए, तो टीम उन्हें जब्त कर ले जाएगी।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *