दरभंगा में साइबर अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाया है। KYC अपडेट के नाम पर 2,76,604 लाख की ठगी हुई है। इस संबंध में साइबर थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव निवासी मुकेश कुमार महतो की पत्नी फूलो देवी के तौर पर हुई है। पीड़िता ने बताया कि व्हाट्सएप पर बैंक ऑफ इंडिया का लोगो लगा एक मैसेज आया था, जिसमें केवाईसी अपडेट करने का लिंक दिया गया था। लिंक ओपन करते ही फोन हैक हो गया। थोड़ी ही देर में बैंक खाते से 2,76,604 लाख रुपए की निकासी कर ली गई। जिसके बाद साइबर थाना पहुंची। साइबर थाना कांड संख्या 125/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक रंजीत शर्मा कर रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध मैसेज या अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। शराब के साथ 3 युवक गिरफ्तार वहीं, इसके अलावा लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों शराब के साथ पकड़ा। जिसकी पहचान आनंदपुर निवासी अजय महतो के पुत्र संदीप कुमार, पतोर गांव के सरोज कामती और चंदनपट्टी भागीरथ टोला के रामलाल कामती के तौर पर हुई है। दरभंगा में साइबर अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाया है। KYC अपडेट के नाम पर 2,76,604 लाख की ठगी हुई है। इस संबंध में साइबर थाने में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव निवासी मुकेश कुमार महतो की पत्नी फूलो देवी के तौर पर हुई है। पीड़िता ने बताया कि व्हाट्सएप पर बैंक ऑफ इंडिया का लोगो लगा एक मैसेज आया था, जिसमें केवाईसी अपडेट करने का लिंक दिया गया था। लिंक ओपन करते ही फोन हैक हो गया। थोड़ी ही देर में बैंक खाते से 2,76,604 लाख रुपए की निकासी कर ली गई। जिसके बाद साइबर थाना पहुंची। साइबर थाना कांड संख्या 125/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक रंजीत शर्मा कर रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि संदिग्ध मैसेज या अनजान लिंक पर क्लिक न करें। अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। शराब के साथ 3 युवक गिरफ्तार वहीं, इसके अलावा लहेरियासराय थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने तीन युवकों शराब के साथ पकड़ा। जिसकी पहचान आनंदपुर निवासी अजय महतो के पुत्र संदीप कुमार, पतोर गांव के सरोज कामती और चंदनपट्टी भागीरथ टोला के रामलाल कामती के तौर पर हुई है।


