बिहार के नए CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने मुख्यमंत्री आवास में फोन कर के CM को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का नाम शेखर यादव (32) है। वो बांका जिले का रहने वाला है। धमकी के बाद गुजरात और बिहार पुलिस आरोपी को लगातार ट्रैस कर रही थी। उसकी लोकेशन गुजरात के सानंद में मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे वहां से अरेस्ट किया। आरोपी गुजरात में मजदूरी करता है। गुजरात पुलिस ने आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी को बिहार ला रही है। यहां उससे पूछताछ की जाएगी। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस आरोपी शेखर यादव ने CM हाउस में अपने मोबाइल से फोन कर धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। मुंगेर के संग्रामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। पुसिस को पता चला कि शेकर गुजरात में है। पुलिस की टीम ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया और शेखर यादव को अरेस्ट करने के लिए कहा। गुजरात पुलिस ने शेखर को अरेस्ट कर लिया है। अब मुंगेर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे बिहार ला रही है। खबर अपडेट हो रही है… बिहार के नए CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने मुख्यमंत्री आवास में फोन कर के CM को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी का नाम शेखर यादव (32) है। वो बांका जिले का रहने वाला है। धमकी के बाद गुजरात और बिहार पुलिस आरोपी को लगातार ट्रैस कर रही थी। उसकी लोकेशन गुजरात के सानंद में मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे वहां से अरेस्ट किया। आरोपी गुजरात में मजदूरी करता है। गुजरात पुलिस ने आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी को बिहार ला रही है। यहां उससे पूछताछ की जाएगी। 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस आरोपी शेखर यादव ने CM हाउस में अपने मोबाइल से फोन कर धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई। मुंगेर के संग्रामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल का लोकेशन ट्रेस करना शुरू किया। पुसिस को पता चला कि शेकर गुजरात में है। पुलिस की टीम ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया और शेखर यादव को अरेस्ट करने के लिए कहा। गुजरात पुलिस ने शेखर को अरेस्ट कर लिया है। अब मुंगेर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे बिहार ला रही है। खबर अपडेट हो रही है…


