शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव में एक घर में चल रही अवैध शराब भट्ठी पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार शराब, शराब बनाने के उपकरण, रसोई गैस चूल्हा और सिलेंडर सहित अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से कारोबारी संत चौधरी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। संत चौधरी छठियारा गांव निवासी मुनेश्वर चौधरी का पुत्र है। छापेमारी का नेतृत्व शेखपुरा उत्पाद थाना के एएसआई धनंजय कुमार और एएसआई सीमा कुमारी ने सशस्त्र बलों के सहयोग से संयुक्त रूप से किया। घर में अवैध शराब का निर्माण कर रहा था
उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी संत चौधरी काफी समय से अपने घर में अवैध शराब का निर्माण कर रहा था और आसपास के इलाकों में इसकी बिक्री करता था। उत्पाद पुलिस को इसकी सूचना मिली थी और कारोबारी पर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी। बरामद शराब और अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। शेखपुरा में उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करंडे थाना क्षेत्र के छठियारा गांव में एक घर में चल रही अवैध शराब भट्ठी पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में तैयार शराब, शराब बनाने के उपकरण, रसोई गैस चूल्हा और सिलेंडर सहित अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने मौके से कारोबारी संत चौधरी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। संत चौधरी छठियारा गांव निवासी मुनेश्वर चौधरी का पुत्र है। छापेमारी का नेतृत्व शेखपुरा उत्पाद थाना के एएसआई धनंजय कुमार और एएसआई सीमा कुमारी ने सशस्त्र बलों के सहयोग से संयुक्त रूप से किया। घर में अवैध शराब का निर्माण कर रहा था
उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी संत चौधरी काफी समय से अपने घर में अवैध शराब का निर्माण कर रहा था और आसपास के इलाकों में इसकी बिक्री करता था। उत्पाद पुलिस को इसकी सूचना मिली थी और कारोबारी पर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी। बरामद शराब और अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ स्थानीय उत्पाद थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है।


