भोजपुर में चार दिन से लापता किसान का शव आहार में मिला है। गले में धोती बंधा हुआ था, जबकि आधा शरीर आहार में लटका था। मृतक सकल सिंह पवना के भगवानपुर गांव के रहने वाले थे। घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव की है। बेटी के घर घूमने गए थे मृतक के बेटे संटू कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को अपनी बेटी विजांती के ससुराल घूमने गए थे। 21 अप्रैल की सुबह 11 बजे वहां से निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। दिमाग से भी थोड़ा डिस्टर्ब थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह कोरी बधार की ओर से ग्रामीण गुजर रहे थे तो शव देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आधार कार्ड से पहचान हुई। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। शव डीकंपोज हो जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया है।गांव में किसी से भी दुश्मनी नहीं था, पता नहीं क्या हुआ। ये पुलिस जांच का विषय है। घर में मचा कोहराम मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी निरमा देवी, चार पुत्री रमांती, विजांती, रिंकू, रेणु और दो पुत्र संटू कुमार, नीतीश कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में चार दिन से लापता किसान का शव आहार में मिला है। गले में धोती बंधा हुआ था, जबकि आधा शरीर आहार में लटका था। मृतक सकल सिंह पवना के भगवानपुर गांव के रहने वाले थे। घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव की है। बेटी के घर घूमने गए थे मृतक के बेटे संटू कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को अपनी बेटी विजांती के ससुराल घूमने गए थे। 21 अप्रैल की सुबह 11 बजे वहां से निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। दिमाग से भी थोड़ा डिस्टर्ब थे। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह कोरी बधार की ओर से ग्रामीण गुजर रहे थे तो शव देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आधार कार्ड से पहचान हुई। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंचे। शव डीकंपोज हो जाने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पटना भेजा गया है।गांव में किसी से भी दुश्मनी नहीं था, पता नहीं क्या हुआ। ये पुलिस जांच का विषय है। घर में मचा कोहराम मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी निरमा देवी, चार पुत्री रमांती, विजांती, रिंकू, रेणु और दो पुत्र संटू कुमार, नीतीश कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


