भागलपुर में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भागलपुर नगर निगम ने सफाईकर्मियों के काम के समय में बदलाव किया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अब सफाई कर्मी सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर तैनात होंगे और दोपहर 12 बजे तक अपनी पाली पूरी कर लेंगे। पहले उन्हें दोपहर 1 बजे तक काम करना पड़ता था, जिससे तेज धूप और लू में काम करने की मजबूरी बनी रहती थी। सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गर्मी के मौसम में दोपहर के समय तापमान काफी अधिक हो जाता है, जिससे हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कार्य समय में बदलाव कर उन्हें राहत देने की कोशिश की गई है। बुधवार को भागलपुर शहर का तापमान 41°C दर्ज किया गया। सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे स्कूल जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निजी और सरकारी स्कूलों की कक्षाओं के समय में बदलाव किया है। अब 22 से 24 अप्रैल तक सुबह 11.30 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलेंगी। भागलपुर में इस सीजन में पहली बार अधिकतम पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.8 रहा। बिहार के 16 जिलों में लू, 42.7° डिग्री के साथ गयाजी सबसे गर्म बिहार के आधे से अधिक जिलों में अभी से लू का कहर शुरू हो गया है। मंगलवार को राज्य के 16 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया। गयाजी 42.7 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस बार चार डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं और अगले कुछ दिनों तक लू का असर बना रहेगा। हालांकि 24 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है। भागलपुर में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भागलपुर नगर निगम ने सफाईकर्मियों के काम के समय में बदलाव किया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर अब सफाई कर्मी सुबह 6 बजे से ड्यूटी पर तैनात होंगे और दोपहर 12 बजे तक अपनी पाली पूरी कर लेंगे। पहले उन्हें दोपहर 1 बजे तक काम करना पड़ता था, जिससे तेज धूप और लू में काम करने की मजबूरी बनी रहती थी। सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। गर्मी के मौसम में दोपहर के समय तापमान काफी अधिक हो जाता है, जिससे हीट स्ट्रोक और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कार्य समय में बदलाव कर उन्हें राहत देने की कोशिश की गई है। बुधवार को भागलपुर शहर का तापमान 41°C दर्ज किया गया। सुबह 11 बजकर 30 मिनट तक खुलेंगे स्कूल जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निजी और सरकारी स्कूलों की कक्षाओं के समय में बदलाव किया है। अब 22 से 24 अप्रैल तक सुबह 11.30 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलेंगी। भागलपुर में इस सीजन में पहली बार अधिकतम पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री व न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.8 रहा। बिहार के 16 जिलों में लू, 42.7° डिग्री के साथ गयाजी सबसे गर्म बिहार के आधे से अधिक जिलों में अभी से लू का कहर शुरू हो गया है। मंगलवार को राज्य के 16 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया। गयाजी 42.7 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस बार चार डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत के आसार कम हैं और अगले कुछ दिनों तक लू का असर बना रहेगा। हालांकि 24 अप्रैल के बाद कुछ इलाकों में मौसम बदलने की संभावना है।


