बाड़मेर में युवक को यूरिन पिलाया, गंदगी खिलाई:मोबाइल में युवती के फोटो रखने पर मारपीट कर मुंह काला किया, दो लोग डिटेन

बाड़मेर में युवक को यूरिन पिलाया, गंदगी खिलाई:मोबाइल में युवती के फोटो रखने पर मारपीट कर मुंह काला किया, दो लोग डिटेन

बाड़मेर में मोबाइल में युवती के फोटो रखने के आरोप में एक युवक के साथ मारपीट की गई। मुंह काला करने के बाद उसे यूरिन पिलाया गया और गंदगी खिलाई गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन किया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना 26 मार्च को 1 बजे शिव थाना क्षेत्र में हुई। आरोपियों ने घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया था, जो अब सामने आया है। बाड़मेर एएसपी नीतेश आर्य ने बताया – युवक पर बहन-बेटियों के फोटो मोबाइल में रखने का आरोप लगाते हुए पकड़ा। मारपीट करने के साथ ही उसका मुंह काला किया गया, यूरिन पिलाया गया और अपशिष्ट (गंदगी) खिलाई। प्राइवेट कंपनी में काम करता है युवक शिव थाना इंचार्ज सत्यप्रकाश विश्नोई ने बताया – परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के पास किसी युवती की व्हाट्सएप चैट थी, इसी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। 43 सेकेंड का वीडियो सामने आया
घटना का 43 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवक जमीन पर बैठा है, उसका मुंह काला किया हुआ है। सामने कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं और उसे जबरदस्ती गंदगी खाने के लिए बोल रहे हैं। युवक मना करते हुए उल्टी करता हुआ नजर आ रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *