बहराइच में सर्राफा व्यापारी से 4.5 लाख की लूट:दुकान बंद कर घर लौटते समय बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बहराइच में सर्राफा व्यापारी से 4.5 लाख की लूट:दुकान बंद कर घर लौटते समय बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

बहराइच जिले के कैसरगंज इलाके में सोमवार रात एक सर्राफा व्यापारी से लूट की वारदात हुई। अज्ञात बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कैसरगंज निवासी सुरेश कुमार की 11 सौ रेती इलाके में सोने-चांदी की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर जेवरात लेकर घर जा रहे थे। नहर पुल के पास पहुंचते ही बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। पुलिस बल मौके पर पहुंचा बदमाशों ने उनके झोले में रखे चार लाख रुपये के आभूषण, पचास हजार रुपये नकद और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित सुरेश कुमार ने दूसरे के फोन से अपने परिवार और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कैसरगंज थाना प्रभारी राजेश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। थाना प्रभारी राजेश शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *