मुगलसराय में स्कूल गए 3 बच्चे लापता:छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटे, पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही

मुगलसराय में स्कूल गए 3 बच्चे लापता:छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटे, पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) से तीन बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। ये बच्चे 13 अप्रैल को स्कूल जाने के बाद अपने घर नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापता हुए बच्चों की पहचान कंकड़हिया नई बस्ती निवासी नवाब अली की 12 वर्षीय बेटी पलक, उनके साढ़ू आबिद की 6 वर्षीय बेटी आयत और 7 वर्षीय बेटे आमिष के रूप में हुई है। तीनों 13 अप्रैल की सुबह बेचूपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के लिए निकले थे। स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंचे बच्चे दोपहर 12:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी बच्चे घर नहीं पहुंचे। बच्चों के परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की। कोई जानकारी न मिलने पर उन्होंने मुगलसराय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत एफआईआर संख्या 0169/2026 दर्ज कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक सीताराम यादव को सौंपी गई है। विद्यालय प्रशासन बोला- बच्चे स्कूल नहीं आए इस मामले में एक विरोधाभास सामने आया है। बच्चों की मां हेना का कहना है कि उनकी दूसरी बेटी चाहत, जो उसी स्कूल में पढ़ती है, ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूल गए थे। वहीं, स्कूल प्रशासन का दावा है कि बच्चे उस दिन स्कूल पहुंचे ही नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। संभावित स्थानों पर भी दबिश दी जा रही है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आवेदक नवाब अली की सूचना पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और बच्चों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। आम जनता से अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112 या महिला हेल्पलाइन 1090 पर सूचना दें। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और आसपास के जनपदों में भी इसकी सूचना दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *