Janhvi Kapoor Alcohol Remark: अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, फिल्मों और अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी कपूर ने हाल ही में शराब और लत को लेकर दिए गए अपने इंटरव्यू की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। इंटरव्यू वायरल होने के बाद मेन्टल हेल्थ प्लेटफॉर्म ‘अमाहा’ ने सफाई देते हुए कहा कि एक्ट्रेस की बातों को गलत तरीके से समझाया गया है।
राज शमानी के पॉडकास्ट ‘फिगरिंग आउट’ में बातचीत के दौरान, जाह्नवी कपूर ने बताया था कि एक समय में वो इमोशनली इतनी टूट गई थीं कि उन्होंने शान्ति और सुकून के लिए शराब पीना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने एक देखभाल करने वाले इंसान के तौर पर नशे की लत को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी नशे की लत से जूझ रहे व्यक्ति का साथ देने वाले परिवारों को भावनात्मक तौर पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
गम से बाहर आने की कोशिश (Janhvi Kapoor Emotional Breakdown)
इस बायतचीत के दौरान, जाह्ववी कपूर ने शेयर किया कि ये सब एक दर्दनाक और दुखद एक्सपीरियंस के बाद शुरू हुआ। अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए, जाह्नवी ने कोविड-19 के दौरान अपने जीवन के एक कठिन दौर के बारे में भी बताया, जब एक दर्दनाक घटना के बाद उन्होंने सामान्य से अधिक शराब पीना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा, “मैं अक्सर शराब नहीं पीती। मैं शायद हर दो महीने में एक बार पीती हूं। लेकिन कोविड के दौरान, एक साल तक ऐसा दौर चला। मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे शराब की लत लग गई थी या मैं इसका दुरुपयोग कर रही थी, लेकिन मैं अक्सर शराब पी रही थी। और यह मेरे जीवन की एक बहुत ही दर्दनाक घटना के बाद हुआ था।”
उन्होंने बताया कि उस दौरान वो अक्सर खुद से कहती थीं, “मुझे बस नशें में धुत्त होना है।” इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘ये किसी शौक या पार्टी के लिए नहीं, बल्कि खुद के अंदर चल रहे मेन्टल स्ट्रेस को कम करने की एक कोशिश थी।
इसके साथ ही जाह्नवी ने अपनी बात पर सफाई देते हुए कहा, ‘मैं शराब की एडिक्टेड नहीं हूं और न ही मैं इसे ‘एब्यूज’ की केटेगरी में रखती हूं, लेकिन उस समय मैं बहुत ज्यादा और लगातार शराब पीने लगी थीं। मैं उस मुश्किल दौर से भागने का रास्ता खोज रही थी और शराब मुझे थोड़ी देर के लिए शान्ति देती थी।
शरीर से आने लगी थी गंदी बदबू
अचानक शराब छोड़ने के बारे में बताते हुए जाह्ववी ने कहा कि ये बदलाव किसी ड्रैमेटिक तरीके से नहीं, बल्कि सेल्फ रियलाइजेशन से हुआ। उन्होंने बताया ‘मुझे ऐसा फील होने लगा था कि शराब मेरे बॉडी और मेन्टल हेल्थ को नुकसान पहुंचा रही है और मुझे वो एहसास बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था जो सुबह उठने के बाद होता था। वो हैंगओवर मुझे चिड़चिड़ा बना रहा था।”
इसके आगे उन्होंने बताया, ‘मेरे लिए सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि मुझको अपनी बॉडी से एक अजीब सी बदबू आने लगी थी।’ फिर उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने उस गंध को खुद पर महसूस किया, उन्हें समझ आ गया कि यह रास्ता उनके लिए सही नहीं है। इसी ‘वेक-अप कॉल’ ने उन्हें अपनी आदतों पर काम करने और खुद को संभालने की हिम्मत दी।
जाह्नवी कपूर से जुड़े कंटेंट को गलत तरीके से पेश (Janhvi Kapoor Alcohol Remark)
जैसे ही इंटरव्यू की खबरें वायरल हुआ, कई ऑनलाइन पोस्ट में जाह्नवी कपूर की टिप्पणियों को नशे की लत के बारे में कबूलनामे के तौर पर पेश किया गया। बढ़ती अटकलों पर रिएक्शन देते हुए, ‘अमाहा’ और ‘ऑफ द रॉक्स’, जो नशे की लत और मेन्टल हेल्थ हेल्प के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए काम करता है, ने एक पोस्ट शेयर कर जाह्नवी की बातों का सही मतलब बताया है।
ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, कुछ मीडिया पेज इस पहल और जाह्नवी कपूर से जुड़े कंटेंट को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं।”
बयान में साफ किया गया कि जाह्नवी कपूर ने नशे की लत पर एक देखभालकर्ता के नजरिए से बात की थी, उन्हें खुद ऐसी कोई लत नहीं रही। साथ ही गलत खबरें फैलाने वालों की आलोचना करते हुए मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अपील की गई कि इस गंभीर मुद्दे को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पेश करें।
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि नशे की लत और उसके प्रभावों के बारे में जानने के बाद, उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक शराब से पूरी तरह परहेज करने का फैसला किया।
जाह्नवी कपूर का फिल्मी करियर (Janhvi Kapoor Upcoming Movies)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर उस मुश्किल दौर से अब बाहर आ चुकी हैं और अपने काम पर पूरा ध्यान दे रही हैं। उनके करियर की बात करें तो वो जल्द ही साउथ इ सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म Peddi में नजर आएंगी, जो 6 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले वो वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में दिखाई दी थीं।


