‘मैंने पहाड़ नहीं निगला’, बॉडी शेमिंग पर फूटा राजकुमार राव की पत्नी का गुस्सा, पत्रलेखा बोलीं- हां मेरा वजन बढ़ गया है

‘मैंने पहाड़ नहीं निगला’, बॉडी शेमिंग पर फूटा राजकुमार राव की पत्नी का गुस्सा, पत्रलेखा बोलीं- हां मेरा वजन बढ़ गया है

Patralekhaa Slams Body Shaming Post Weight Gain: बॉलीवुड अभिनेत्री और राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने हाल ही में खुद की बॉडी शेमिंग और बढ़े वजन को लेकर ट्रोलर्स पर करारा हमला बोला है। पत्रलेखा को पिछले दिनों उनके बढ़ते वजन की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा था। अब खुद एक्ट्रेस ने करारा जवाब देते हुए सभी आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया है। क्या कुछ कहा है, पत्रलेखा ने, चलिए जानते हैं।

मां बनने के बाद पहली पब्लिक अपीयरेंस (Patralekhaa Slams Body Shaming Post Weight Gain)

दरअसल, हाल ही में पत्रलेखा मुंबई में एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस पहुंची थीं। मां बनने के बाद ये उनका पहला पब्लिक इवेंट था जब वो कैमरों के सामने नजर आईं। लेकिन इस दौरान कुछ पैपराजी पेजों पर उनके पोस्ट-प्रेग्नेंसी लुक को लेकर नेगेटिव टिप्पणियां सामने आने लगीं।

इन प्रतिक्रियाओं के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात खुलकर रखी और साफ कहा कि मां बनने के बाद शरीर में बदलाव आना बिल्कुल स्वाभाविक है। पत्रलेखा का ये वीडियो ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेजिस पर शेयर किया गया था।

पत्रलेखा ने आलोचकों को दिया करारा

अभिनेत्री ने अपने मैसेज में साफ कहा कि उन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है और इसी कारण उनके शरीर में बदलाव आए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान वह सिर्फ अपने परिवार की जिम्मेदारी ही नहीं निभा रहीं, बल्कि अपने प्रोडक्शन से जुड़े कामों में भी सक्रिय हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी महिला के शरीर पर टिप्पणी करने से पहले उसकी स्थिति को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा, हां मैंने वजन जरूर बढ़ा लिया है लेकिन मैंने कोई पहाड़ निगल नहीं लिया है।

Patralekhaa Slams Body Shaming Post Weight Gain

उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनके समर्थन में भी सामने आए हैं।

बेटी ‘पार्वती’ को 2025 में दिया जन्म

बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2025 को अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने ‘पार्वती पॉल राव’ रखा। खास बात ये रही कि इसी दिन उनकी शादी की चौथी सालगिरह भी थी, जिससे ये तारीख उनके लिए और भी यादगार बन गई।

इससे पहले जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी कि उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है।

एक दशक लंबी लव स्टोरी के बाद हुई शादी

आपको बता दें राजकुमार राव और पत्रलेखा की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। दोनों की मुलाकात करीब 2010 के आसपास हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी।

दोनों कलाकारों ने 2014 की फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ में साथ काम किया था, जिसमें उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *