आपतकाल में नगरनार स्टील प्लांट कितना तैयार? अचानक पहुंचे कलेक्टर आकाश छिकारा ने सुरक्षा मानकों की ली जानकारी

आपतकाल में नगरनार स्टील प्लांट कितना तैयार? अचानक पहुंचे कलेक्टर आकाश छिकारा ने सुरक्षा मानकों की ली जानकारी

IAS Akash Chhikara: जगदलपुर, कलेक्टर आकाश छिकारा ने नगरनार स्थित एनएमडीसी इस्पात संयंत्र का भ्रमण कर संयंत्र की उत्पादन प्रणाली, तकनीकी प्रक्रियाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संयंत्र में अपनाए जा रहे सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरीक्षण की शुरुआत सेफ्टी इंडक्शन हॉल से की।

IAS Akash Chhikara: ब्लास्ट फर्नेस यूटिन भी पहुंचे

कलेक्टर ने वहां संयंत्र परिसर में लागू सुरक्षा नियमों, आपातकालीन तैयारियों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद वे ब्लास्ट फर्नेस यूनिट पहुंचे, जहां उन्होंने कच्चे माल से लोहे के उत्पादन की जटिल प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा और तकनीकी विशेषज्ञों से इसकी बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की।

IAS Akash Chhikara

कार्यप्रणाली को लेकर की चर्चा

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संयंत्र के अधिकारियों के साथ उत्पादन क्षमता, वर्तमान प्रदर्शन और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यप्रणाली पर गहन संवाद किया। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि संयंत्र अपनी रेटेड क्षमता के अनुरूप उत्पादन कर रहा है या नहीं। साथ ही उन्होंने विभिन्न फिनिश्ड प्रोडक्टस, उनकी गुणवत्ता और बाजार में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से पूछा। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि संयंत्र निरंतर बेहतर उत्पादन की दिशा में कार्य कर रहा है और सभी तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

अधिकारियों के साथ चर्चा की

कलेक्टर ने संयंत्र की भविष्य की योजनाओं, विस्तार की संभावनाओं और औद्योगिक विकास से जुड़ी रणनीतियों पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस्पात संयंत्र जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान क्षेत्रीय विकास और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एसडीएम ऋषिकेश तिवारी, तहसीलदार राहुल गुप्ता सहित नगरनार एनएमडीसी इस्पात संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

और भी है संबंधित खबरें..

IAS Sonmani Bora: 32 हजार आदिवासियों की खुशहाली का रोडमैप तैयार, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा बोले- ‘ब्रू मॉडल’ से बदलेगी तस्वीर

नक्सलवाद के साये से मुक्त हो रहे बस्तर में अब खुशहाली की नई इबारत लिखी जा रही है। प्रमुख सचिव (आदिम जाति विकास) सोनमणि बोरा ने ‘पत्रिका‘ से विशेष बातचीत में बस्तर के कायाकल्प का रोडमैप साझा किया…पढ़ें पूरी खबर

IAS Amit Kataria: आईएएस अमित कटारिया के नाम पर पैसों की डिमांड, दुर्ग-बिलासपुर के 5 अस्पतालों को आया कॉल, शिकायत दर्ज…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *