हमले के बाद कैसे हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

हमले के बाद कैसे हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Mojtaba Khamenei Health Condition: अमेरिका के साथ युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खामेनेई गंभीर स्वास्थ्य चोटों से जूझ रहे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बम हमले में घायल होने के बाद खामेनेई की हाथ की सर्जरी हो चुकी है, चेहरे पर गंभीर जलन के निशान हैं और उन्हें आर्टिफिशियल पैर (प्रोस्थेटिक) की जरूरत पड़ सकती है।

हालांकि रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वे मानसिक रूप से फैसले लेने में सक्षम है। लेकिन शारीरिक स्थिति के कारण उनकी सीधी भागीदारी काफी सीमित हो गई है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मोजतबा का चेहरा और होंठ बुरी तरह से जल गए हैं, जिससे उन्हें बोलने में भी परेशानी हो रही है। खामेनेई को प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता है। 

IRGC का बढ़ा दखल

बताया जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई की इस स्थिति का फायदा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को मिल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई अहम फैसले पहले ही तय करके खामेनेई के सामने रखे जा रहे हैं।

टकराव के मिल रहे संकेत

रिपोर्ट के अनुसार इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने पाकिस्तान में अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत को रोकने में अहम भूमिका निभाई है। जबकि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची बातचीत के लिए राजी थे। 

‘बोर्ड मॉडल’ से चल रही सत्ता

पूर्व सलाहकार अब्दुलरेजा डावरी के अनुसार मोजतबा देश को ऐसे चला रहे हैं जैसे वो किसी बोर्ड के निदेशक हों और जनरल्स उस बोर्ड के सदस्य हों। यह मॉडल उनके पिता अली खामेनेई के केंद्रीकृत शासन से बिल्कुल अलग है, जहां अंतिम फैसला एक ही व्यक्ति के हाथ में होता था।

28 फरवरी को हुए थे घायल

बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमला किया था। इसमें ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इस हमले में मोजतबा गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट में बताया गया है कि मोजतबा के एक पैर का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है और वह कृत्रिम पैर का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *