बलरामपुर प्रखंड में अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी और बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई पंचायतों से पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और मकानों को नुकसान की खबरें सामने आईं। अचानक आई इस आपदा से लोग संभल भी नहीं पाए और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सबसे ज्यादा असर भेलाई चौक पर देखने को मिला, जहां वर्षों पुराना एक विशाल सिंबल का पेड़ तेज हवा के दबाव में गिर पड़ा। घटना के वक्त इलाके में लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पेड़ गिरने से आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। स्थानीय दुकानदार असगर की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक मेडिकल स्टोर की छत टूट गई और दीवारों में दरारें आ गईं। व्यापारियों ने बताया कि तेज हवा इतनी अचानक आई कि उन्हें सामान समेटने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ काफी पुराना और कमजोर हो चुका था, जिसे हटाने की मांग पहले भी उठाई गई थी। उनकी अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक पेड़ों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है। आंधी के कारण कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे इलाके में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। सूचना मिलने पर प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति सामान्य करने में जुट गई। बलरामपुर प्रखंड में अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई। तेज आंधी और बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई पंचायतों से पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और मकानों को नुकसान की खबरें सामने आईं। अचानक आई इस आपदा से लोग संभल भी नहीं पाए और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सबसे ज्यादा असर भेलाई चौक पर देखने को मिला, जहां वर्षों पुराना एक विशाल सिंबल का पेड़ तेज हवा के दबाव में गिर पड़ा। घटना के वक्त इलाके में लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, पेड़ गिरने से आसपास की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। स्थानीय दुकानदार असगर की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक मेडिकल स्टोर की छत टूट गई और दीवारों में दरारें आ गईं। व्यापारियों ने बताया कि तेज हवा इतनी अचानक आई कि उन्हें सामान समेटने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ काफी पुराना और कमजोर हो चुका था, जिसे हटाने की मांग पहले भी उठाई गई थी। उनकी अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। लोगों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक पेड़ों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई करने की मांग की है। आंधी के कारण कई जगह बिजली के तार टूट गए, जिससे इलाके में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। सूचना मिलने पर प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति सामान्य करने में जुट गई।


