औरंगाबाद सड़क हादसे में किराना व्यवसायी की मौत:तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर; बैरिया मोड़ के पास हादसा

औरंगाबाद सड़क हादसे में किराना व्यवसायी की मौत:तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर; बैरिया मोड़ के पास हादसा

औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में 55 साल के किराना व्यवसायी की मौत हो गई। घटना कोइरीडीह पथ स्थित बैरिया मोड़ के पास की है। तेज रफ्तार पिकअप ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर, गाड़ी लेकर फरार हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। मृतक की पहचान तोल गांव निवासी 55 साल के सनोज कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। वे अपने घर पर ही किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे और स्थानीय स्तर पर एक मिलनसार व मेहनती व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। गुरुवार को वे अपने घर बैरिया मोड की ओर किसी जरुरी काम से पैदल गए थे। इस दौरान बैरिया मोड़ के पास ही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से सनोज कुमार गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और पिकअप गाड़ी उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें नवीनगर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिकअप गाड़ी और उसके ड्राइवर की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रोड होकर बुरा हाल है। वहीं तोल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गाड़ी की गति पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और नियमित जांच अभियान चलाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं आगे भी होती रहेंगी। औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में 55 साल के किराना व्यवसायी की मौत हो गई। घटना कोइरीडीह पथ स्थित बैरिया मोड़ के पास की है। तेज रफ्तार पिकअप ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर, गाड़ी लेकर फरार हो गया, जिससे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है। मृतक की पहचान तोल गांव निवासी 55 साल के सनोज कुमार गुप्ता के रूप में की गई है। वे अपने घर पर ही किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे और स्थानीय स्तर पर एक मिलनसार व मेहनती व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। गुरुवार को वे अपने घर बैरिया मोड की ओर किसी जरुरी काम से पैदल गए थे। इस दौरान बैरिया मोड़ के पास ही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से सनोज कुमार गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और पिकअप गाड़ी उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें नवीनगर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पिकअप गाड़ी और उसके ड्राइवर की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रोड होकर बुरा हाल है। वहीं तोल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गाड़ी की गति पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और नियमित जांच अभियान चलाया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं की गई, तो इस तरह की घटनाएं आगे भी होती रहेंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *