अररिया-रानीगंज मार्ग पर 24 अप्रैल को कोल्ड स्टोर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय अनीता देवी का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। ओम नगर वार्ड संख्या 8 निवासी अनीता देवी के निधन से परिजनों में शोक का माहौल है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश पासवान ने बताया कि 24 अप्रैल को अनीता देवी कोल्ड स्टोर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। दूसरी जगह ले जाते वक्त तोड़ा दम
इसके बाद परिजनों ने अनीता देवी को नेपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। 29 अप्रैल को चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति बिगड़ने पर आगे के इलाज की सलाह दी। परिजन उन्हें अन्यत्र ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान घर पहुंचने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद से ही अनीता देवी की हालत नाजुक बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई
मृतका अनीता देवी ओम नगर वार्ड संख्या 8 निवासी महेन पासवान की पत्नी थीं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने अररिया-रानीगंज मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और कोल्ड स्टोर के पास कमजोर यातायात प्रबंधन पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश पासवान ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। मामले को लेकर यातायात थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मृत महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अररिया-रानीगंज मार्ग पर 24 अप्रैल को कोल्ड स्टोर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय अनीता देवी का गुरुवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। ओम नगर वार्ड संख्या 8 निवासी अनीता देवी के निधन से परिजनों में शोक का माहौल है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश पासवान ने बताया कि 24 अप्रैल को अनीता देवी कोल्ड स्टोर के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजनों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। दूसरी जगह ले जाते वक्त तोड़ा दम
इसके बाद परिजनों ने अनीता देवी को नेपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। 29 अप्रैल को चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति बिगड़ने पर आगे के इलाज की सलाह दी। परिजन उन्हें अन्यत्र ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान घर पहुंचने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद से ही अनीता देवी की हालत नाजुक बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई
मृतका अनीता देवी ओम नगर वार्ड संख्या 8 निवासी महेन पासवान की पत्नी थीं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने अररिया-रानीगंज मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और कोल्ड स्टोर के पास कमजोर यातायात प्रबंधन पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजेश पासवान ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। मामले को लेकर यातायात थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर मृत महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


