कटिहार में बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसा:बिना सुरक्षा उपकरण मेंटेनेंस के दौरान दोनों पैर जले,शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ा था

कटिहार में बिजली मिस्त्री 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसा:बिना सुरक्षा उपकरण मेंटेनेंस के दौरान दोनों पैर जले,शटडाउन लेकर पोल पर चढ़ा था

कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित पीएनटी चौक के समीप पावर हाउस ग्रिड में बिजली मरम्मत के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मिस्त्री की पहचान मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा बसंतपुर निवासी मोहम्मद हाशिम के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सरकारी बिजली मिस्त्री है और करीब चार वर्ष पूर्व ही सेवा में नियुक्त हुआ था। तार के संपर्क में आते ही नीचे गिर पड़ा जानकारी के अनुसार, पीएनटी चौक के पास बिजली बाधित होने के बाद शटडाउन लेकर हाशिम मरम्मत कार्य के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान तार के संपर्क में आते ही वह तेज करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। हादसे में हाशिम के शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है, विशेषकर दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। दस्ताने, हेलमेट और रबर के जूते नहीं पहने थे घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि मिस्त्री के पास उस समय कोई भी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं था। सामान्यतः ऐसे कार्यों के दौरान दस्ताने, हेलमेट और रबर के जूते जैसे सुरक्षा साधन अनिवार्य होते हैं। इनके अभाव में हादसा और गंभीर हो गया। घायल हाशिम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की कमी बनी रहती है, जिससे कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है। वहीं, परिजनों ने बिजली विभाग से समुचित इलाज और मुआवजे की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली तथा कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र स्थित पीएनटी चौक के समीप पावर हाउस ग्रिड में बिजली मरम्मत के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक बिजली मिस्त्री बुरी तरह झुलस गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मिस्त्री की पहचान मनसाही थाना क्षेत्र के कजरा बसंतपुर निवासी मोहम्मद हाशिम के रूप में हुई है। बताया गया कि वह सरकारी बिजली मिस्त्री है और करीब चार वर्ष पूर्व ही सेवा में नियुक्त हुआ था। तार के संपर्क में आते ही नीचे गिर पड़ा जानकारी के अनुसार, पीएनटी चौक के पास बिजली बाधित होने के बाद शटडाउन लेकर हाशिम मरम्मत कार्य के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान तार के संपर्क में आते ही वह तेज करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। हादसे में हाशिम के शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है, विशेषकर दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद सहकर्मियों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। दस्ताने, हेलमेट और रबर के जूते नहीं पहने थे घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि मिस्त्री के पास उस समय कोई भी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं था। सामान्यतः ऐसे कार्यों के दौरान दस्ताने, हेलमेट और रबर के जूते जैसे सुरक्षा साधन अनिवार्य होते हैं। इनके अभाव में हादसा और गंभीर हो गया। घायल हाशिम ने बताया कि ड्यूटी के दौरान आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की कमी बनी रहती है, जिससे कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ता है। वहीं, परिजनों ने बिजली विभाग से समुचित इलाज और मुआवजे की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली तथा कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *