पाली में शुक्रवार देर शाम को बाइक सवार दो युवकों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में खैरवा गांव निवासी 27 साल के दिनेश घांची की मौत हो गई और 25 साल का नरेन्द्र घायल हो गया। दोनों पाली वासी जाने के लिए टक्क्टर लेने गए थे। वापस आते समय खैरवा के निकट उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी।
दादी के गंगाजल के दूसर दिन पौते की मौत
पाली जिले के खैरवा गांव निवासी 27 साल का दिनेश पुत्र भंवरलाल घांची मुम्बई वासी में मेडिकल स्टोर पर काम करता था। दादी पेपीदेवी का 27 अप्रेल को देहांत होने पर वह पत्नी के साथ खैरवा गांव अपने घर आया था। 6 मई को डागरी रात और 7 मई को गंगा प्रसादी कार्यक्रम था। 7 मई को कार्यक्रम सम्पन्न होने के चलते 8 मई को वह परिचित नरेन्द्र के साथ शुक्रवार को पाली रेलवे स्टेशन वापस वापी जाने के लिए टिकट लेने आया था। लेकिन ट्रेने फुल होने के चलते कंर्फम टिकट नहीं मिला। सिर फटने से हुई मौत
कंर्फम टिकट नहीं मिलने पर दोनों बाइक से वापस अपने गांव खैरवा आ रहे थे। इस दौरान खैरवा गांव से कुछ पहले उनकी बाइक को कार सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से नीचे गिरकर दोनों घायल हो गए। 27 साल के दिनेश का सिर फट गया। दोनों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई।
हॉस्पिटल पहुंची पत्नी, बोली एक बार पति से मिलवा दो
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के रिश्तेदार और कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी रोते हुए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंची। वह बार-बार पति से मिलवाने की जिद्द करती नजर आई। लेकिन उसे बोला गया कि जोधपुर रेफर किया गया है लेकिन उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। ऐसे में साथ आए रिश्तेदार उसे समझा बुझाकर वापस खैरवा ले गए।
03 बहनों का एकलौता भाई था मृतक, दो साल पहले हुई थी शादी
मृतक दिनेश तीन बहनों का एकलौता भाई था और अपने पिता का भी एकलौता बेटा था। मृतक की शादी 6 दिसम्बर 2023 को हुई थी। परिवार के लाडले की अकाल मौत से पूरा परिवार सदमें में है। उसकी बहनें, पत्नी ने जब दिनेश के एक्सीडेंट होने की खबर सूनी तो तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल पहुंची लेकिन उन्हें यह कहकर कुछ देर बाद वापस भेज दिया कि दिनेश को जोधपुर रेफर किया गया है।


