बालोतरा आएंगे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े:ब्रह्मा धाम आसोतरा में करेंगे दर्शन, पूजा अर्चना करेंगे

बालोतरा आएंगे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े:ब्रह्मा धाम आसोतरा में करेंगे दर्शन, पूजा अर्चना करेंगे

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 10 मई को बालोतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे जयपुर से रवाना होकर बालोतरा पहुंचेंगे और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पूजा अर्चना करेंगे राज्यपाल अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े 10 मई को दोपहर बाद जयपुर से प्रस्थान करेंगे। वे शाम 5:30 बजे आसोतरा धाम पहुंचेंगे, जहां ब्रह्मा मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। संत महात्माओं से करेंगे मुलाकात इसके बाद राज्यपाल शाम 5:50 बजे ब्रह्मर्षि खेतेश्वर वेद विज्ञान गुरुकुल, गुरु प्याऊ आश्रम, मावड़ी के लिए रवाना होंगे। वे शाम 6:25 बजे गुरुकुल पहुंचेंगे, जहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और संत-महात्माओं तथा गणमान्य नागरिकों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राज्यपाल जालोर के लिए प्रस्थान करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *