धौलपुर में युवक ने खुद के कंधे में गोली मारी:गंभीर हालत में आगरा रेफर, मौके से देसी कट्‌टा बरामद; खुद की परचून की दुकान

धौलपुर में युवक ने खुद के कंधे में गोली मारी:गंभीर हालत में आगरा रेफर, मौके से देसी कट्‌टा बरामद; खुद की परचून की दुकान

धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार ली। दुवाटी रोड मनियां में हुई इस घटना में युवक के कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा 315 बोर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर एएसआई बल्केश्वर दत्त अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्हें दुवाटी रोड मनियां निवासी शिवम पुत्र उमाशंकर शर्मा के मकान के सामने खून के निशान मिले। पास ही एक देसी कट्टा भी पड़ा हुआ था। घायल युवक शिवम कस्बे में परचून की दुकान चलाता है। उसकी मां गुड्डी देवी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे शिवम ने खुद को गोली मार ली थी, जिससे उसके कंधे के पास चोट लगी। परिजन उसे पहले धौलपुर अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर भरतपुर से मोबाइल एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा, खाली कारतूस और रक्त के नमूने जब्त किए हैं। एफएसएल जांच में खून के धब्बों की पुष्टि मानव रक्त के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के पास बरामद हथियार का कोई लाइसेंस या वैध अनुमति नहीं थी। थाना रिकॉर्ड में भी उसके नाम कोई हथियार लाइसेंस दर्ज नहीं मिला। इस पर पुलिस ने युवक शिवम शर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, घायल युवक शिवम का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *