फरीदाबाद में आज इंटरनेट बंद: अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई के चलते सरकार का फैसला

फरीदाबाद में आज इंटरनेट बंद: अवैध निर्माण गिराने की कार्रवाई के चलते सरकार का फैसला

Faridabad Bulldozer: फरीदाबाद में आज प्रशासन ने उन जगहों पर बुलडोजर चलाया है जो अवैध हैं। लेकिन इस कार्रवाही को लेकर किसी भी प्रकार की गलत या भड़काऊ जानकारी को सोशल मीडिया पर नहीं फैलाई जा सके। इसके लिए हरियाणा सरकार ने एक जरूरी फैसला लेते हुए एक दिन के लिए फरीदाबाद के एनआईटी जोन में इंटरनेट और मैसेजिंग सर्विसों को कुछ घटों तक बंद करने का आदेश दिया है

इंटरनेट सेवा क्यों बंद की?

दरअसल, प्रशासन के पास खुफिया एजेंसियों और फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर से सूचना मिली थी कि अवैध कार्रवाही के दौरान इलाके में हालात बिगड़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा था कि कुछ गड़बड़ी और प्राइवेट प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के मकसद से महौल खराब किया जाएगा। इसके लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अफवाहें फैलाकर भीड़ इकट्ठा करेंगे और शांति भंग कर सकते हैं।

कब तक रहेगी रोक

हरियाणा सरकार के अनुसार, फरीदाबाद जिले के एनआईटी जोन में बताई गई जगह के एक किलोमीटर के दायरे में 2G, 3G, 4G और 5G समेत मोबाइल इंटरनेट सर्विस, बल्क मैसेज सर्विस और डोंगल सर्विस बंद रहेंगी। यह प्रतिबंध 30 मई को 12:30 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा।

बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा?

यह पूरी कार्रवाई आरआरटीएस कॉरिडोर बनकर तैयान होने के रास्ते में आने वाली परेशानियों और रुकावटों को देखते हुए की गई। इस प्रोजेक्ट के बीच में मस्जिद चौक पर बनी एक मस्जिद, एक शिव मंदिर और कुछ अन्य अवैध निर्माण आ रहे थे, जिन्हें आज प्रशासनिक टीम ने ढहा दिया।

कौनसी सेवाएं चालू रहेंगी?

इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के बाद आम जनता को किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना ना करना पड़े इसके लिए कुछ सुविधाएं चालू रहेंगी जिनके जरिए लोग अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। आप नॉर्मल वॉइस कॉल सकेंगे। किसी को भी मैसेज भेज सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े मैसेज और मोबाइल रिचार्ज वाले SMS आते रहेंगे। घरों और दफ्तरों में लगने वाला ब्रॉडबैंड और वाई-फाई इंटरनेट चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *