साइकिलिंग में करियर बनाने का सुनहरा अवसर:नालंदा में आयोजित होगी स्पेशल कॉम्पिटिशन, चयनित बेटियों को मिलेगी 20 दिनों की ट्रेनिंग

साइकिलिंग में करियर बनाने का सुनहरा अवसर:नालंदा में आयोजित होगी स्पेशल कॉम्पिटिशन, चयनित बेटियों को मिलेगी 20 दिनों की ट्रेनिंग

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 3 जून 2026 को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ के तहत पूर्वी जोन साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन नालंदा जिले में किया जाएगा। ये प्रतियोगिता बेन ब्लॉक के जुआफर स्थित न्यू राजगीर रोड पर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 13 से 21 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। नालंदा जिला साइकिल एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बालिकाओं को तीन अलग-अलग आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें 13 से 15 वर्ष, 16 से 19 वर्ष और 19 से 21 वर्ष के समूह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के संकल्प को साकार करना है, जो कि खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक बेटियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। बिहार स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन करेगी खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के माध्यम से चुनिंदा खिलाड़ियों का चयन बिहार स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा विशेष रूप से किया जाएगा, जिन्हें 20 दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इतना ही नहीं, इन चयनित खिलाड़ियों को राज्य से बाहर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतिष्ठित साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका भी मिलेगा, जिससे उनके खेल भविष्य को नई दिशा मिल सकेगी। सचिव प्रमोद कुमार ने नालंदा की सभी बेटियों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और साइकिलिंग में अपना करियर बनाने का संकल्प लें। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को विधिवत सम्मान, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। फिलहाल, ‘अस्मिता खेलो इंडिया लीग’ पूर्वी जोन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 3 जून 2026 को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अस्मिता खेलो इंडिया’ के तहत पूर्वी जोन साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन नालंदा जिले में किया जाएगा। ये प्रतियोगिता बेन ब्लॉक के जुआफर स्थित न्यू राजगीर रोड पर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 13 से 21 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। नालंदा जिला साइकिल एसोसिएशन के सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली बालिकाओं को तीन अलग-अलग आयु वर्गों में विभाजित किया गया है, जिसमें 13 से 15 वर्ष, 16 से 19 वर्ष और 19 से 21 वर्ष के समूह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के संकल्प को साकार करना है, जो कि खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छुक बेटियों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। बिहार स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन करेगी खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के माध्यम से चुनिंदा खिलाड़ियों का चयन बिहार स्टेट साइकिलिंग एसोसिएशन द्वारा विशेष रूप से किया जाएगा, जिन्हें 20 दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। इतना ही नहीं, इन चयनित खिलाड़ियों को राज्य से बाहर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतिष्ठित साइकिलिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका भी मिलेगा, जिससे उनके खेल भविष्य को नई दिशा मिल सकेगी। सचिव प्रमोद कुमार ने नालंदा की सभी बेटियों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और साइकिलिंग में अपना करियर बनाने का संकल्प लें। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को विधिवत सम्मान, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। फिलहाल, ‘अस्मिता खेलो इंडिया लीग’ पूर्वी जोन में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *