फंदे का फोटो भेज लिखा-गुड बाय… फिर कर ली सुसाइड:मोतिहारी इंजीनियरिंग छात्रा मौत मामले में बॉयफ्रेंड बोला-10 दिन पहले दिल्ली साथ घूमने गए थे

फंदे का फोटो भेज लिखा-गुड बाय… फिर कर ली सुसाइड:मोतिहारी इंजीनियरिंग छात्रा मौत मामले में बॉयफ्रेंड बोला-10 दिन पहले दिल्ली साथ घूमने गए थे

‘फोन पर बस इतना कहा था कि अभी दो दिन बात नहीं कर पाऊंगा, मुझे परीक्षा की तैयारी करनी है… शायद वही बात उसे बुरी लग गई। इसके 5 मिनट बाद ही उसने मुझे फंदे का फोटो भेजा। उसपर लिखा था गुड बाय और फिर सुसाइड कर ली।’ यह कहना है इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा रिमी के बॉयफ्रेंड रॉबिन राजन का, जिसने पुलिस पूछताछ में पूरे घटनाक्रम के बारे में अच्छे से बताया है। दरअसल, 21 मई की दोपहर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा रिमी (21) ने फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया है। प्रेमी का नाम रॉबिन है। रॉबिन ने ये कबूल किया है कि, रिमी और उसका पिछले एक साल से अफेयर था। दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे। अभी 10 दिन पहले ही वो दिल्ली घूमकर हॉस्टल लौटे थे। दोनों 5वें सेमेस्टर में पढ़ते थे। आरोपी युवक मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरगंज का रहने वाला है। उसके पिता किसान है। वहीं, वो दो भाइयों में सबसे बड़ा है। आखिरी बार रिमी की बॉयफ्रेंड से क्या हुई थी बात? मरने से पहले रॉबिन को फंदे का फोटो क्यों भेजा? क्या परिवार से भी लड़की थी परेशान? पुलिस किन आधारों पर रॉबिन को अरेस्ट की है? इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए यहां पढ़िए… पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… सुसाइड से 5 मिनट पहले मेरी हुई थी बात रॉबिन ने दैनिक भास्कर से हुए बातचीत में बताया है, हम दोनों का 5वें सेमेस्टर का एग्जाम चल रहा था। मेरे और रिमी दोनों का अलग-अलग सेंटर पड़ा था। एग्जाम की वजह से हम 3 दिन से मिले भी नहीं थे। गुरुवार (21 मई) को रिमी ने दोपहर 1 बजे मुझे फोन किया। वो पेपर के बारे में बात करने लगी। इसी बीच मैंने उसकी बात को काटा और कहा, अभी दो दिन लगातार पेपर है। मुझे उसकी तैयारी करनी है। मैं उसी में बीजी रहूंगा। 2 दिन बाद बात करते हैं। इतना कहते ही मैंने उसके कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया। इसी बात से वो शायद नाराज हो गई। फोन पर पंखे से झूलता फंदा भेजा मैं बिना कुछ सोचे-समझे अपने पढ़ाई में लग गया। करीब 5 मिनट बाद मुझे वॉट्सएप पर एक पॉपअप आया। मैंने फोन उठाकर देखा तो रिमी का एक मैसेज पड़ा था। जैसे ही मैंने उस वीडियो को खोला, उसमें पंखे से 2 कपड़ों को जोड़कर एक फंदा बनाया गया था। यह देखकर मैं घबरा गया। मैंने तुरंत रिमी को वीडियो कॉल किया। उसने कॉल तो रिसीव किया, लेकिन अपना चेहरा दिखाने की जगह वो स्क्रीन पर सिर्फ कमरे की छत दिखा रही थी।नेटवर्क की समस्या के कारण स्पष्ट बातचीत भी नहीं हो पा रही थी। मैं लगातार रिमी-रिमी चिल्लाता रहा, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मैंने तुरंत रिमी कॉल डिस्कनेक्ट किया। मैंने उसके कमरे के बगल में रहने वाली एक स्टूडेंट को फोन किया। उससे कहा कि वह तुरंत रिमी के कमरे में जाए। शायद वो सुसाइड करने वाली है। इतना सुनते ही वो लड़की तुरंत रिमी के कमरे के पास पहुंची। गेट तोड़ा तो रिमी फंदे से लटकी मिली इस दौरान मैं उसके साथ फोन पर ही था। उसने एक मिनट तक लगातार गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। हॉस्टल की कुछ और लड़कियां मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तुरंत वॉर्डन को मौके पर बुलाया। 3-4 लड़कियों ने मिलकर गेट तोड़ने की कोशिश की, लेकिन किसी से गेट नहीं खुला। इसके बाद हॉस्टल में मौजूद एक बिजली मिस्त्री को मौके पर बुलाया गया। कई प्रयासों के बाद दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक रिमी फंदे से झूल चुकी थी। डर से मैं हॉस्टल छोड़कर भाग गया था दरवाजा खुलते ही सभी ने मिलकर उसे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मैं भी अपने दोस्त के साथ बाइक से हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन तब तक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इतना सुनते ही मैं घबरा गया। मैंने बिना कुछ सोचे समझे फोन स्वीच ऑफ किया और कॉलेज से 20km दूर भाग गया। कुछ देर मैं बाहर ही रहा। देर रात जब हॉस्टल आया तो पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। वो मुझे पूछताछ के लिए थाने ले आई थी। साल 2023 में हुई थी पहली मुलाकात रॉबिन ने बताया कि मेरी-रिम्मी की पहली मुलाकात साल 2023 में इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में हुई थी। एडमिशन के बाद फर्स्ट सेमेस्टर के दौरान हम दोनों के बीच कैंटीन में पहली बार बात हुई थी। पढ़ाई को लेकर हम दोनों के बीच दोस्ती हुई। धीरे-धीरे हम क्लासेस के बाहर भी मिलने लगे। फोन पर बातें होने लगी। 2 साल के दौरान हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। साल 2025 के जनवरी में हम दोनों रिलेशनशिप में आए। हम पढ़ाई के साथ-साथ अपने फ्यूचर के बारे में भी बात करते थे। हम दोनों एक साथ जॉब करना चाहते थे। इस बीच हमलोग अलग-अलग जगह पर घूमने भी गए थे। अभी 10 दिन पहले ही मैं और रिमी दिल्ली से घूमकर आए थे। हालांकि, इस बारे में घरवालों को कोई जानकारी नहीं थी।
हल्की-फुल्की नोकझोंक होती रहती थी रॉबिन ने बताया कि उनके रिश्ते में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक होती रहती थी। कई बार किसी बात पर दोनों एक-दूसरे को ब्लॉक कर देते थे, लेकिन बाद में दूसरे नंबर से फिर बातचीत शुरू हो जाती थी। उसने कहा कि उस दिन उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी। आखिरी बात बस इतनी हुई थी… रॉबिन के अनुसार मेरी उससे आखिरी बातचीत 10 मिनट के लिए हुई थी। आखिरी बार मैंने फोन पर उससे कहा, तुम फोन रख दो मुझे पढ़ाई करना है। बाद में बात करेंगे। इसके बाद मैंने फोन काट दिया था। रॉबिन ने कहा, अगर मुझे जरा भी अंदाजा होता कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी, तो मैं कभी फोन नहीं काटता। उसका कहना है कि वह लगातार इस घटना से सदमे में है और उसे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि रिमी आत्महत्या कर सकती है। बॉयफ्रेंड से पुलिस लगातार कर रही पूछताछ प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका ने बताया, यह मामला संवेदनशील है और हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है। मोबाइल डाटा, चैट हिस्ट्री और वीडियो कॉल रिकॉर्ड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। छात्रा के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी। ‘फोन पर बस इतना कहा था कि अभी दो दिन बात नहीं कर पाऊंगा, मुझे परीक्षा की तैयारी करनी है… शायद वही बात उसे बुरी लग गई। इसके 5 मिनट बाद ही उसने मुझे फंदे का फोटो भेजा। उसपर लिखा था गुड बाय और फिर सुसाइड कर ली।’ यह कहना है इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा रिमी के बॉयफ्रेंड रॉबिन राजन का, जिसने पुलिस पूछताछ में पूरे घटनाक्रम के बारे में अच्छे से बताया है। दरअसल, 21 मई की दोपहर इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा रिमी (21) ने फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट किया है। प्रेमी का नाम रॉबिन है। रॉबिन ने ये कबूल किया है कि, रिमी और उसका पिछले एक साल से अफेयर था। दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे। अभी 10 दिन पहले ही वो दिल्ली घूमकर हॉस्टल लौटे थे। दोनों 5वें सेमेस्टर में पढ़ते थे। आरोपी युवक मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरगंज का रहने वाला है। उसके पिता किसान है। वहीं, वो दो भाइयों में सबसे बड़ा है। आखिरी बार रिमी की बॉयफ्रेंड से क्या हुई थी बात? मरने से पहले रॉबिन को फंदे का फोटो क्यों भेजा? क्या परिवार से भी लड़की थी परेशान? पुलिस किन आधारों पर रॉबिन को अरेस्ट की है? इन सारे सवालों का जवाब जानने के लिए यहां पढ़िए… पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें… अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम… सुसाइड से 5 मिनट पहले मेरी हुई थी बात रॉबिन ने दैनिक भास्कर से हुए बातचीत में बताया है, हम दोनों का 5वें सेमेस्टर का एग्जाम चल रहा था। मेरे और रिमी दोनों का अलग-अलग सेंटर पड़ा था। एग्जाम की वजह से हम 3 दिन से मिले भी नहीं थे। गुरुवार (21 मई) को रिमी ने दोपहर 1 बजे मुझे फोन किया। वो पेपर के बारे में बात करने लगी। इसी बीच मैंने उसकी बात को काटा और कहा, अभी दो दिन लगातार पेपर है। मुझे उसकी तैयारी करनी है। मैं उसी में बीजी रहूंगा। 2 दिन बाद बात करते हैं। इतना कहते ही मैंने उसके कॉल को डिस्कनेक्ट कर दिया। इसी बात से वो शायद नाराज हो गई। फोन पर पंखे से झूलता फंदा भेजा मैं बिना कुछ सोचे-समझे अपने पढ़ाई में लग गया। करीब 5 मिनट बाद मुझे वॉट्सएप पर एक पॉपअप आया। मैंने फोन उठाकर देखा तो रिमी का एक मैसेज पड़ा था। जैसे ही मैंने उस वीडियो को खोला, उसमें पंखे से 2 कपड़ों को जोड़कर एक फंदा बनाया गया था। यह देखकर मैं घबरा गया। मैंने तुरंत रिमी को वीडियो कॉल किया। उसने कॉल तो रिसीव किया, लेकिन अपना चेहरा दिखाने की जगह वो स्क्रीन पर सिर्फ कमरे की छत दिखा रही थी।नेटवर्क की समस्या के कारण स्पष्ट बातचीत भी नहीं हो पा रही थी। मैं लगातार रिमी-रिमी चिल्लाता रहा, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मैंने तुरंत रिमी कॉल डिस्कनेक्ट किया। मैंने उसके कमरे के बगल में रहने वाली एक स्टूडेंट को फोन किया। उससे कहा कि वह तुरंत रिमी के कमरे में जाए। शायद वो सुसाइड करने वाली है। इतना सुनते ही वो लड़की तुरंत रिमी के कमरे के पास पहुंची। गेट तोड़ा तो रिमी फंदे से लटकी मिली इस दौरान मैं उसके साथ फोन पर ही था। उसने एक मिनट तक लगातार गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। हॉस्टल की कुछ और लड़कियां मौके पर पहुंच गई। उन्होंने तुरंत वॉर्डन को मौके पर बुलाया। 3-4 लड़कियों ने मिलकर गेट तोड़ने की कोशिश की, लेकिन किसी से गेट नहीं खुला। इसके बाद हॉस्टल में मौजूद एक बिजली मिस्त्री को मौके पर बुलाया गया। कई प्रयासों के बाद दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक रिमी फंदे से झूल चुकी थी। डर से मैं हॉस्टल छोड़कर भाग गया था दरवाजा खुलते ही सभी ने मिलकर उसे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मैं भी अपने दोस्त के साथ बाइक से हॉस्पिटल पहुंचा, लेकिन तब तक डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इतना सुनते ही मैं घबरा गया। मैंने बिना कुछ सोचे समझे फोन स्वीच ऑफ किया और कॉलेज से 20km दूर भाग गया। कुछ देर मैं बाहर ही रहा। देर रात जब हॉस्टल आया तो पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। वो मुझे पूछताछ के लिए थाने ले आई थी। साल 2023 में हुई थी पहली मुलाकात रॉबिन ने बताया कि मेरी-रिम्मी की पहली मुलाकात साल 2023 में इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में हुई थी। एडमिशन के बाद फर्स्ट सेमेस्टर के दौरान हम दोनों के बीच कैंटीन में पहली बार बात हुई थी। पढ़ाई को लेकर हम दोनों के बीच दोस्ती हुई। धीरे-धीरे हम क्लासेस के बाहर भी मिलने लगे। फोन पर बातें होने लगी। 2 साल के दौरान हम दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। साल 2025 के जनवरी में हम दोनों रिलेशनशिप में आए। हम पढ़ाई के साथ-साथ अपने फ्यूचर के बारे में भी बात करते थे। हम दोनों एक साथ जॉब करना चाहते थे। इस बीच हमलोग अलग-अलग जगह पर घूमने भी गए थे। अभी 10 दिन पहले ही मैं और रिमी दिल्ली से घूमकर आए थे। हालांकि, इस बारे में घरवालों को कोई जानकारी नहीं थी।
हल्की-फुल्की नोकझोंक होती रहती थी रॉबिन ने बताया कि उनके रिश्ते में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर नोकझोंक होती रहती थी। कई बार किसी बात पर दोनों एक-दूसरे को ब्लॉक कर देते थे, लेकिन बाद में दूसरे नंबर से फिर बातचीत शुरू हो जाती थी। उसने कहा कि उस दिन उसे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि स्थिति इतनी गंभीर हो जाएगी। आखिरी बात बस इतनी हुई थी… रॉबिन के अनुसार मेरी उससे आखिरी बातचीत 10 मिनट के लिए हुई थी। आखिरी बार मैंने फोन पर उससे कहा, तुम फोन रख दो मुझे पढ़ाई करना है। बाद में बात करेंगे। इसके बाद मैंने फोन काट दिया था। रॉबिन ने कहा, अगर मुझे जरा भी अंदाजा होता कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी, तो मैं कभी फोन नहीं काटता। उसका कहना है कि वह लगातार इस घटना से सदमे में है और उसे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि रिमी आत्महत्या कर सकती है। बॉयफ्रेंड से पुलिस लगातार कर रही पूछताछ प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका ने बताया, यह मामला संवेदनशील है और हर एंगल से इसकी जांच की जा रही है। मोबाइल डाटा, चैट हिस्ट्री और वीडियो कॉल रिकॉर्ड को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। छात्रा के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *