Gold Silver Price Today: सोने में दिखी गिरावट, चांदी में भारी तेजी, जानिए आज किस भाव बिक रहा है गोल्ड

Gold Silver Price Today: सोने में दिखी गिरावट, चांदी में भारी तेजी, जानिए आज किस भाव बिक रहा है गोल्ड

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में शुक्रवार को सोना 0.03 फीसदी या 49 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,103 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों के चलते सोने में आज ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। निवेशक सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। वहीं, कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट सोने को सपोर्ट कर रही है।

चांदी में देखी जा रही तेजी

सोने से इतर चांदी की कीमत में आज तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भाव हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह चांदी का वायदा भाव 0.65 फीसदी या 1616 रुपये की बढ़त के साथ 2,50,244 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.15 फीसदी या 7 डॉलर की बढ़त के साथ 4,815.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.11 फीसदी या 5.36 डॉलर की बढ़त के साथ 4,795.42 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.30 फीसदी या 0.24 डॉलर की बढ़त के साथ 78.95 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.78 फीसदी या 0.61 डॉलर की बढ़त के साथ 79.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

क्रूड ऑयल में आई गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। क्रूड ऑयल WTI 1.24 फीसदी या 1.17 डॉलर की गिरावट के साथ 93.52 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 1.20 फीसदी या 1.19 डॉलर की गिरावट के साथ 98.20 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *