Gold Silver Price Today: उधर अमेरिका-ईरान का सीजफायर बढ़ा और इधर उछल गए सोने के भाव, चांदी भी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट कीमतें

Gold Silver Price Today: उधर अमेरिका-ईरान का सीजफायर बढ़ा और इधर उछल गए सोने के भाव, चांदी भी हुई महंगी, जानिए लेटेस्ट कीमतें

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज बुधवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी कीमतें हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का भाव 0.96 फीसदी या 1459 रुपये की बढ़त के साथ 1,53,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। शांति वार्ता की हालिया कोशिशें विफल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर को बढ़ा दिया है। यूएस-ईरान वॉर शुरू होने से लेकर अब तक सोने की कीमतें 10 फीसदी से अधिक टूट चुकी हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान कोई नया प्रस्ताव पेश नहीं करता और बातचीत किसी न किसी तरह से पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे आगे के हमलों को टाल देंगे। वहीं, ईरानी पोर्ट्स पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी। उधर ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका उनके जहाजों पर नाकाबंदी जारी रखता है, तब तक वह होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा नहीं खोलेगा।

चांदी में भी भारी तेजी

सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी आज भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी बड़ी तेजी के साथ ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी 1.57 फीसदी या 3,842 रुपये की बढ़त के साथ 2,48,543 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.12 फीसदी या 53 डॉलर की बढ़त के साथ 4,772.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.83 फीसदी या 38.99 डॉलर की बढ़त के साथ 4,759,03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

PC AI

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी 1.86 फीसदी या 1.44 डॉलर की बढ़त के साथ 78.48 डॉलर प्रति ओंस पर ट्रेड करती दिखी। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.66 फीसदी या 1.28 डॉलर की बढ़त के साथ 78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *