Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट, वायदा और हाजिर बाजार में जानिए गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में जबरदस्त गिरावट, वायदा और हाजिर बाजार में जानिए गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार दोपहर सोने का भाव 2042 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चांदी का वायदा भाव शुक्रवार दोपहर 5,554 रुपये की गिरावट के साथ 2,38,902 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,50,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,46,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,33,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,21,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 96,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

PC AI

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.06 फीसदी या 49.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,580.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 1 फीसदी या 45.99 डॉलर की गिरावट के साथ 4,571.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 0.42 फीसदी या 0.31 डॉलर की गिरावट के साथ 73.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.62 फीसदी या 0.46 डॉलर की गिरावट के साथ 73.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *