Gold Silver Price Today: टूट गया सोना, चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए क्या चल रहे हैं भाव

Gold Silver Price Today: टूट गया सोना, चांदी में आई भारी गिरावट, जानिए क्या चल रहे हैं भाव

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 986 रुपये की गिरावट के साथ 1,50,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से आज कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। क्रूड ऑयल में उछाल से डॉलर मजबूत हो रहा है। जब डॉलर ऊपर जाता है, तो सोने में बिकवाली देखने को मिलती है, जिसके चलते कीमतें गिर रही हैं।

चांदी के भाव भी टूटे

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 1748 रुपये की गिरावट के साथ 2,39,765 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.70 फीसदी या 33 डॉलर की गिरावट के साथ 4,691 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.43 फीसदी या 20.23 डॉलर की गिरावट के साथ 4,673.91 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा है।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.68 फीसदी या 0.52 डॉलर की गिरावट के साथ 75.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.56 फीसदी या 0.42 डॉलर की गिरावट के साथ 75.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

कच्चे चेल के भाव

शुक्रवार को क्रूड ऑयल WTI 0.16 फीसदी या 0.15 डॉलर की बढ़त के साथ 96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.48 फीसदी या 0.50 डॉलर की बढ़त के साथ 105.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *