Gold Silver Price Today: सोने में देखी जा रही गिरावट, चांदी के भाव भी लुढ़के, जानिए आज किस भाव बिक रहा गोल्ड

Gold Silver Price Today: सोने में देखी जा रही गिरावट, चांदी के भाव भी लुढ़के, जानिए आज किस भाव बिक रहा गोल्ड

Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 213 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। यूएस डॉलर में मजबूती के बीच मुनाफावसूली के चलते सोने में आज गिरावट देखने को मिली। उधर अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता ने क्रूड ऑयल की कीमतों को बढ़ा दिया है।

चांदी में बड़ी गिरावट

सोने के साथ ही आज चांदी भी लाल निशान पर ट्रेड कर रही है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.66 फीसदी या 1713 रुपये की गिरावट के साथ 2,56,106 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.33 फीसदी या 15.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,813.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.57 फीसदी या 27.63 डॉलर की गिरावट के साथ 4,793.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.33 फीसदी या 1.07 डॉलर की गिरावट के साथ 79.55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.03 फीसदी या 0.82 डॉलर की गिरावट के साथ 78.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

PC: AI

कच्चे तेल के भाव

कच्चे तेल की कीमतें मंगलवार सुबह मामूल गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखाई दीं। क्रूड ऑयल WTI 1.08 फीसदी या 0.94 डॉलर की गिरावट के साथ 88.48 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, ब्रेंट क्रूड इस समय 0.69 फीसदी या 0.66 डॉलर की गिरावट के साथ 94.82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *